24 घण्टे ऑनलाइन

मंदिर में कौन सा दीपक जलाना होता है शुभ, घी या तेल का

सनातन धर्म में हर देवी-देवता की पूजा अर्चना (worship) का विधान है। उनकी पूजा आरती (arti)और भोग के साथ संपन्न होती है। आरती मंदिर की हो या घर की दोनों ही जगह दीपक (Dipak) जलाने का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है कि…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

सनातन धर्म में हर देवी-देवता की पूजा अर्चना (worship) का विधान है। उनकी पूजा आरती (arti)और भोग के साथ संपन्न होती है। आरती मंदिर की हो या घर की दोनों ही जगह दीपक (Dipak) जलाने का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है कि दीपक से मनुष्य को अंधकार के जंजाल से उजाले की प्राप्ति होती है। इससे मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। अक्सर आपने कई जगह देखा होगा देवी देवताओं के समक्ष घी और तेल दोनों तरह के दीपक जलाए जाते हैं, लेकिन आपके मन में इस बात का असमंजस बना रहता होगा कि कब घी का दीपक और कब तेल का दीपक भगवान के समक्ष जलाना चाहिए।

>> हिंदू धर्म में भगवान के समक्ष घी और तेल दोनों तरह दीपक जलाए जाते हैं। भगवान के दाहिने हाथयानी जो आपका बायां हाथ होगा की तरफ घी का दीपक जलाना चाहिए। वहीं अगर बात करें तेल के दीपक की तो तिल के तेल का दीपक भगवान के बाएं हाथ यानी आपके दाहिने हाथ की तरफ जलाना चाहिए।

>> हमेशा ध्यान रखें जब भी घी का दीपक जलाएं उसमें सफेद खड़ी यानी फूल बत्ती लगानी चाहिए। जब तिल के तेल का दीपक जलाएं तो उसमें लाल और पड़ी बत्ती लगानी चाहिए।

>> घी के दीपक को देवी-देवता को समर्पित किया जाता है। जबकि तिल के तेल का दीपक मनुष्य अफनी इच्छाओं की पूर्ती के लिए जलाता है।

>> इंसान अपनी आवश्यकता के अनुसार एक या दोनों दीपक जला सकते हैं। ऐसा करने से घर के वास्तु का अग्नि तत्व मजबूत होता है।

इन बातों का रखें ध्यान


>> जब भी दीपक जलाएं ध्यान रहे कि वो साफ हो और कहीं से खंडित ना हो। पूजा में खंडित दीपक अशुभ माना जाता है।

>> हमेशा ध्यान रहे कि दीपक बिना तेल या घी खत्म हुए बीच में नहीं बुझना चाहिए। यदि दीपक बीच में बुझ जाता है तो इसे अशुम मानते हैं।

>> घी का दीपक जलाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। क्योंकि हमारे शास्त्रों में घी को शुभ माना गया है।

>> घर या मंदिर में पूजा करते समय दीपक में अधिक मात्रा में घी या तेल डालें, ऐसा करने से दीपक लम्बे समय तक जलेगा। देर तक दीपक का जलना शुभ माना गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…