24 घण्टे ऑनलाइन

यहां लगाएं फैमली फोटो, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

हर किसी की चाहत होती है कि पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रही है। घर के सभी सदस्य तरक्की करें और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहे। हर किसी को मिल-जुल कर खुश रहने वाला परिवार अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप भी…

24GhanteOnline
February 18, 2026
2 min read
यहां लगाएं फैमली फोटो, घर में होगी खुशहाली की एंट्री

हर किसी की चाहत होती है कि पारिवारिक जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनी रही है। घर के सभी सदस्य तरक्की करें और आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहे। हर किसी को मिल-जुल कर खुश रहने वाला परिवार अच्छा लगता है। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के बीच खुशियां बरकरार रखना चाहते हैं, तो फेंगशुई के नियमों के अनुसार, घर में फैमिली फोटो (Family Photo) लगाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रख सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने में मदद मिलती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव बना रहता है। आइए जानते हैं घर में फैमिली फोटो लगाने के फेंगशुई टिप्स...

फेंगशुई टिप्स :


फेंगशुई के अनुसार,पारिवारिक जीवन में मिल-जुल कर रहने की भावना को विकसित करने के लिए ड्राइंग रूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में पूरे परिवार की मुस्कुराते हुए फैमिली फोटो (Family Photo) लगा सकते हैं।

फेंगशुई के मुताबिक, सास-बहु के रिश्तों की कड़वाहट कम करने के लिए भी इस दिशा में उन दोनों को हंसते-मुस्कुराते हुए एक फोटो लगा सकते हैं।

मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशहाली के लिए बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम दिशा में पति-पत्नी की हंसती हुए मुद्रा में तस्वीर लगा सकते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से प्रेम-संबंधों में मधुरता आती है।

कहा जाता है कि घर के मृत सदस्यों की तस्वीर पूजाघर में नहीं रखना चाहिए। इसे घर के दक्षिण दिवार पर टांग सकते हैं।

फेंगशुई के नियमों के अनुसार, जाने-अनजाने में अपने प्रियजनों की तस्वीर उत्तर-पूर्व दिवार पर लगाने से बचना चाहिए।

इसके अलावा फेंगशुई में दुख, अकेलापन या नेगेटिविटी का संकेत देती हुई तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।