24 घण्टे ऑनलाइन

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जाने सूतक काल

साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें से 2 ग्रहण लग चुके हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 14 मार्च को लगा था, जबकि सूर्य ग्रहण 29 मार्च को अमावस्या पर लगा था। हालांकि, ये दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई…

24GhanteOnline
April 16, 2025
2 min read

साल 2025 में चार ग्रहण लगेंगे, जिसमें से 2 ग्रहण लग चुके हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) 14 मार्च को लगा था, जबकि सूर्य ग्रहण  29 मार्च को अमावस्या पर लगा था। हालांकि, ये दोनों ही ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे। अब लोगों को अगले दोनों ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है और ये जानने की भी उत्सुकता है कि अगला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में नजर आएंगा या नहीं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा और क्या इस खगोलीय घटना का दीदार भारत के लोग कर पाएंगे या नहीं।

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) कब लगेगा?


साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को लगेगा, जो कि भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारतीय समय के मुताबिक रात 9:57 बजे शुरू होकर 8 सितंबर को तड़के रात 12:23 बजे तक रहेगा।

चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) क्या भारत में दिखाई देगा?


साल का पहला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भारत में नहीं दिखाई दिया था। हालांकि, साल का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा। सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के साथ ही, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।

ग्रहण का सूतक लगने पर क्या करना चाहिए?


सूतक काल में कोई शुभ काम या पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
सूतक काल के दौरान धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना चाहिए।
सूतक काल में भगवान का ध्यान और मंत्रों का जाप करना चाहिए।
सूतक काल के दौरान गर्भवती महिला को बाहर नहीं जाना चाहिए।
सूतक लगने तक भोजन पकाना और भोजन खाना भी नहीं चाहिए।
ग्रहण से पहले से बने भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर ढक देना चाहिए।
सूतक काल समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़काव करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।