24 घण्टे ऑनलाइन

निर्जला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा मुहूर्त

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) को बेहद खास…

24GhanteOnline
June 2, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, जो कि जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने में 2 बार एकादशी व्रत किया जाता है। सभी एकादशियों में निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) को बेहद खास माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत विधिपूर्वक करने से सभी पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।

हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इस बार निर्जला एकादशी की तिथि दो दिन पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों में कंफ्यूजन है कि आखिर निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून को रखा जाएगा या फिर 7 जून को। ऐसे में चलिए इस कंफ्यूजन को दूर करते हुए बताते हैं कि निर्जला एकादशी व्रत कब रखा जाएगा।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) 2025 कब है?


वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत किया जाता है। इस बार निर्जला एकादशी व्रत 6 जून को किया जाएगा।

ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि शुरू – 6 जून को देर रात 2:15 मिनट पर।
ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त – 7 जून को सुबह 04:47 मिनट पर।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत पारण टाइम


एकादशी व्रत का पारण हमेशा अगले दिन द्वादशी तिथि पर किया जाता है। निरेजला एकादशी व्रत का पारण करने का समय 7 जून को दोपहर 1:44 मिनट से लेकर शाम 4:31 मिनट तक रहेगा।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) पूजा मुहूर्त


ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:02 मिनट से 04:42 मिनट।
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:39 मिनट से 03:35 मिनट।
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:16 मिनट से 07:36 मिनट।
निशिता मुहूर्त – रात 12 बजे से 7 जून को रात 12:40 मिनट।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) पर इन बातों का रखें ध्यान


निर्जला एकादशी पर चावल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इस दिन किसी से भी कोई वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। निर्जला एकादशी पर बड़े-बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। इसके अलावा, निर्जला एकादशी पर मांस, लहसुन, प्याज के सेवन से दूर रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि निर्जला एकादशी के नियम का पालन करने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) पर क्या दान करना चाहिए?


निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत का पारण करने के बाद अपने सामर्थ्य के अनुसार अन्न, धन और कपड़े आदि चीजों का दान जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि एकादशी व्रत के बाद इन चीजों का दान करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है। इसके अलावा, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…