24 घण्टे ऑनलाइन

कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, जानें इसका महत्व

मार्च के महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami ) का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में मासिक दुर्गा अष्टमी विशेष महत्व वाली मानी जाती है और इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

मार्च के महीने में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami ) का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं में मासिक दुर्गा अष्टमी विशेष महत्व वाली मानी जाती है और इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना की जाती है। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। इसलिए आइए जानते हैं मासिक दुर्गा अष्टमी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में-

मार्च में कब रखा जाएगा मासिक दुर्गाष्टमी (Masik Durgashtami ) व्रत:


दृक पंचांग के अनुसार, मार्च 06 को शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि सुबह 10:50 बजे से प्रारंभ होगी। इस तिथि की समाप्ति मार्च 07 को सुबह 09:18 बजर तक होगी। उदया तिथि के अनुसार, मार्च 07 को मासिक दुर्गा अष्टमी का व्रत रख मां दुर्गा की पूजा की जाएगी।

मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami ) पूजा-विधि


1- सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें।

2- दुर्गा माता का गंगाजल से अभिषेक करें।

3- मैया को अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें।

4- सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक कर फल, फूल और तिलक लगाएं।

5- प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं।

6- घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं

7- दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें

8 - फिर पान के पत्ते पर कपूर और लौंग रख माता की आरती करें।

9 - अंत में क्षमा प्रार्थना करें।

मासिक दुर्गा अष्टमी (Masik Durgashtami ) महत्व:


मान्यताओं के अनुसार, मासिक दुर्गा अष्टमी तिथि विशेष रूप से फलदायी मानी जाती हैं। मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखने और माता की आराधना करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…