24 घण्टे ऑनलाइन

इसी महीने लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें डेट और टाइम

साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के मौके पर यानी 14 मार्च को लगा था। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। इसके बाद ही लोगों में जानने की इच्छा है कि अगला ग्रहण अब कब लगेगा, कौन सा होगा और क्या भारत में दिखाई देगा।…

24GhanteOnline
March 17, 2025
2 min read

साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के मौके पर यानी 14 मार्च को लगा था। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। इसके बाद ही लोगों में जानने की इच्छा है कि अगला ग्रहण अब कब लगेगा, कौन सा होगा और क्या भारत में दिखाई देगा। साल 2025 के दूसरे ग्रहण की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) के रूप में होगा, जो मार्च में लगने वाला है। अब यह जानना जरूरी है कि 2025 में होली के बाद अगला ग्रहण मार्च में किस दिन लगेगा और क्या यह भारत में दिखाई देगा या नहीं?

कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 


साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) 29 मार्च 2025 को लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा, जिसका मतलब है कि चंद्रमा सूर्य के सिर्फ एक हिस्से को ढकेगा। यह सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को दोपहर 2:21 बजे प्रारंभ होकर शाम 6:14 बजे तक जारी रहेगा। यह खगोलीय घटना चैत्र अमावस्या के दिन घटित होगी।

साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) भारत में नजर आएगा?


साल का पहला सूर्य ग्रहण ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई दिया था।

साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कहां नजर आएगा?


साल का पहला सूर्य ग्रहण बरमूडा, उत्तरी ब्राजील, फिनलैंड, जर्मनी, फ्रांस, हंगरी, आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, उत्तरी रूस, स्पेन, बेल्जियम, कनाडा का पूर्वी हिस्सा, सूरीनाम, मोरक्को, ग्रीनलैंड, स्वीडन, बारबाडोस, डेनमार्क, लिथुआनिया, हॉलैंड, पुर्तगाल, पोलैंड, नॉर्वे, यूक्रेन, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड और अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) को सीधे देख सकते हैं?


ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण को बिना किसी सुरक्षा के देखा जा सकता है, लेकिन सूर्य ग्रहण को सीधे देखना सही नहीं होता है। सूर्य ग्रहण को सीधे देखने से रेटिना में जलन हो सकती है और आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। सूर्य ग्रहण के समय हमेशा आंखों की सुरक्षा का उपयोग करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।