खत्म हुआ पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार, जानें कब होगी जारी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। किसान लंबे समय से अपने खातों में पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार की तरफ से संकेत मिले हैं कि अगली किस्त जल्द जारी…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त को लेकर चर्चा तेज हो गई है। किसान लंबे समय से अपने खातों में पैसे आने का इंतजार कर रहे हैं। अब सरकार की तरफ से संकेत मिले हैं कि अगली किस्त जल्द जारी की जा सकती है। आइए जानते हैं, कब और किन्हें मिलेगा इसका फायदा।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण स्कीम है, जिसके तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में 2,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजे जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को खेती के खर्चों में सहारा देना है।
इन्हें मिल चुकी है 21वीं किस्त
सरकार ने कुछ राज्यों के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त भेज दी है। उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों के खातों में सितंबर के आखिरी हफ्ते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे। दरअसल, इन राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इसलिए केंद्र सरकार ने राहत के तौर पर पहले इन्हें भुगतान कर दिया।
बाकी किसानों को कब मिलेगा पैसा?
देश के बाकी किसानों को अभी 21वीं किस्त का इंतजार है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्त नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम (14 नवंबर) आने के बाद ही यह प्रक्रिया शुरू होगी। पिछली यानी 20वीं किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई थी, और औसतन हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त दी जाती है। ऐसे में नवंबर के मध्य तक पैसे आने की पूरी संभावना है।
किस्त पाने के लिए क्या जरूरी है?
अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित करें कि आपके सभी दस्तावेज अपडेट हैं। ई-केवाईसी (e-KYC), आधार नंबर बैंक अकाउंट से लिंक और जमीन का भू-सत्यापन (land verification) पूरा होना जरूरी है। यदि इनमें से कोई भी प्रक्रिया अधूरी रह गई, तो किस्त अटक सकती है। किसान इन अपडेट्स को अपने नजदीकी CSC केंद्र या पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर पूरा कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
