इस दिन जारी हो सकती है पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त
केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। उन्हें साल भर में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। योजना के तहत इस…
केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) चलाती है। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। उन्हें साल भर में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती हैं। योजना के तहत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन अब तक किस्त जारी होने को लेकर कोई अपडेट नहीं है। ऐसे में चर्चा इस बात की भी है कि क्या 20वीं किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के अंतर्गत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी है और इस योजना के तहत लगभग हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली जारी हो चुकी 17वीं, 18वीं, 19वीं या इससे पहले जारी हो चुकी किस्तों को देख सकते हैं। ये सभी किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी हुई।
इसलिए इस बार बारी 20वीं किस्त की है जिसके लिए अब कहा जा रहा है कि ये किस्त जुलाई में जारी हो सकती है, क्योंकि 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी हुई और इसके बाद 20वीं किस्त के चार महीने के समय का अंतराल भी पूरा हो चुका है। इसलिए कहा जा रहा है कि 20वीं किस्त जुलाई में जारी हो सकती है। हालांकि, किस्त जारी होने को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
जहां एक तरफ 20वीं किस्त का इंतजार सभी को है तो माना जा रहा है कि ये किस्त 9 जुलाई के बाद जारी हो सकती है। इसके पीछे कारण ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 से 9 जुलाई के बीच विदेशी दौरे पर हैं और ये सभी जानते हैं कि पीएम किसान योजना की हर किस्त वे खुद जारी करते हैं। इसलिए माना जा रहा है कि उनके लौटने के बाद ही ये किस्त जारी की जा सकती है।
ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी हर बार की तरह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां से 20वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
