इस दिन जारी होगी किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त, इन किसानों का नहीं मिलेगा लाभ
देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की की आय में बढ़ोतरी करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi) का संचालन कर रही हैं। इस स्कीम की शुरुआत मोदी…
देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की की आय में बढ़ोतरी करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi) का संचालन कर रही हैं। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) मोदी सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है।
इस योजना के अंतर्गत मोदी सरकार हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजती है। पिछले साल 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं किस्त जारी की थी।
18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त को जारी कर सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त को आने वाले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी भी प्रकार का एलान नहीं किया है।
शहीद का बलिदान कौम की जिंदगी होती हैः सीएम योगी
अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi) में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करवा लेना चाहिए।
वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑन नहीं करवाया है या जिन्होंने स्कीम में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य भी करवा लेने चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का
देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…
सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…
शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…
करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!
करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…
