24 घण्टे ऑनलाइन

कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण? जानें सही तिथि

ग्रहण ज्योतिष व खगोलीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। साल 2025 के सितंबर माह में ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) व सूर्य ग्रहण (Surya Grahan)…

24GhanteOnline
April 29, 2025
2 min read

ग्रहण ज्योतिष व खगोलीय दोनों ही दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ मानव जीवन पर भी पड़ता है। साल 2025 के सितंबर माह में ही साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) व सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) लगेंगे। हालांकि दोनों ही ग्रहण भारत में नजर नहीं आए थे। अब लोगों को यह जानने की बेसब्री है कि साल का दूसरा चंद्र और सूर्य ग्रहण कब लगेगा। इसके साथ ये भी कि सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

साल का दूसरा चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) कब लगेगा?


ज्योतिष गणना के अनुसार, साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लेगगा। इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा होगी।भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 9 बजकर 57 मिनट से लेकर 8 सितंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा।

चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?


साल का दूसरा चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल मान्य होगा और इस दौरान सभी को सूतक काल के नियमों का पालन करना होगा।

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) कब लगेगा ?


साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। इस दिन अश्विन अमावस्या होगी। ग्रहण 21 सितंबर को 11 बजे से 22 सितंबर देर रात 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) का सूतक काल मान्य होगा या नहीं?


साल के पहले सूर्य ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसा में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।