24 घण्टे ऑनलाइन

कब रखा जाएगा सफला एकादशी व्रत, जानें डेट एवं पूजा की विधि

धार्मिक मान्यताओं में सफला एकादशी (Saphala Ekadashi ) को विशेष महत्व दिया गया है। हर साल में एक बार सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत दिसंबर के महीने में रखा जाएगा। सफला एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ…

24GhanteOnline
December 10, 2025
2 min read

धार्मिक मान्यताओं में सफला एकादशी (Saphala Ekadashi ) को विशेष महत्व दिया गया है। हर साल में एक बार सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत दिसंबर के महीने में रखा जाएगा। सफला एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा कर उपवास किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सफला एकादशी व्रत रखने से पापों का नाश होता है। इसलिए आइए जानते हैं सफला एकादशी (Saphala Ekadashi ) पर पूजा का मुहूर्त, सही डेट, पूजा की विधि और खास उपाय-

कब रखा जाएगा सफला एकादशी (Saphala Ekadashi ) व्रत


हिन्दू पंचांग के अनुसार, 14 दिसंबर के दिन 06:49 पी एम से एकादशी तिथि की शुरुआत होगी, जो 15 दिसंबर के दिन 09:19 पी एम तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा। व्रत का पारण अगले दिन 16 दिसंबर को किया जाएगा।

16 दिसंबर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 07:07 ए एम से 09:11 ए एम

पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 11:57 पी एम

पूजा विधि


1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- गणेश जी को प्रणाम करें

3- विष्णु जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें और सफला एकादशी कथा का पाठ करें

6- श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु जी की आरती करें

8- तुलसी दल सहित भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

उपाय- भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफला एकादशी (Saphala Ekadashi ) का व्रत रखें। गुड और चने की दाल का भोग लगाएं और हल्दी की गांठ चढ़ाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…