कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें इसका महत्व
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का खास महत्व है। इस व्रत का वर्णन शिव पुराण में भी मिलता है। इस दिन लोग देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा और व्रत का पालन करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन…
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का खास महत्व है। इस व्रत का वर्णन शिव पुराण में भी मिलता है। इस दिन लोग देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा और व्रत का पालन करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन जो भी भक्त सच्चे मन से भोलेनाथ और मां पार्वती की आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा जीवन में चल रही सभी परेशानियां और दूखों से भी मुक्ति मिलती है।
फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) तिथि और शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत यानी माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत रविवार, 9 फरवरी 2025 को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर होगा। वहीं तिथि कै समापन अगले दिन सोमवार, 10 फरवरी को शाम 8 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए फरवरी में पहला प्रदोष व्रत रविवार, 9 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा के शुभ मुहूर्त की शुरुआत शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दिन भक्तों को पूजा के लिए कुल 1 घंटे 17 मिनट का समय मिलेगा।
फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) तिथि और शुभ मुहूर्त
फरवरी का दूसरा प्रदोष प्रदोष व्रत यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत मंगलवार, 25 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन अगले दिन 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगी। फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत 25 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 18 मिनट से लेकर 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। वहीं भक्तों को पूजा करने से लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय भी मिलेगा।
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन निराहार रहकर भगवान शिव की भक्ति-भाव से पूजा करनी चाहिए और इस दिन क्रोध, लोभ और मोह से बचना चाहिए। प्रदोष व्रत आध्यात्मिक उत्थान और अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए भी मनाया जाता है कहेत हैं भक्ति भाव से इस व्रत का पालन करने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर रहते हैं। इसके अलावा घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
