24 घण्टे ऑनलाइन

अगस्त महीने में पंचक कब से लगेगा, इन बातों का रखें खास ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 विशेष नक्षत्रों के कारण बनने वाले संयोग को पंचक (Panchak) कहा जाता है, जो कि शुभ कार्य के लिए सही नहीं माना जाता। हर महीने में पांच दिनों के लिए पंचक लगता है और इस दौरान कुछ बातों का खास…

24GhanteOnline
August 5, 2025
2 min read

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 5 विशेष नक्षत्रों के कारण बनने वाले संयोग को पंचक (Panchak) कहा जाता है, जो कि शुभ कार्य के लिए सही नहीं माना जाता। हर महीने में पांच दिनों के लिए पंचक लगता है और इस दौरान कुछ बातों का खास ध्यान रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अगर पंचक के दौरान कोई अशुभ कार्य हो जाए तो वह 5 बार दोबारा होता है, क्योंकि पंचक में पांच नक्षत्र का योग होता है। इसी वजह से इस दौरान कोई शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनचाही होती है।

अगस्त महीने में पंचक (Panchak) कब है?


पंचांग के मुताबिक, अगस्त में पंचक (Panchak) की शुरुआत 10 अगस्त 2025 से होनी वाली है। 10 अगस्त, रविवार को तड़के 2:12 मिनट से पंचक की शुरुआत होगी। वहीं 14 अगस्त, गुरुवार को रात 9:06 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। हफ्ते के अलग-अलग दिनों पर शुरू होने वाले पंचक को अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

पंचक (Panchak) के पांच प्रकार


ज्योतिष के मुताबिक, पंचक के पांच प्रकार होते हैं जो कि रोग पंचक, राज पंचक, अग्नि पंचक, चोर पंचक और मृत्यु पंचक हैं। रविवार को शुरू होने वाले पंचक को रोग पंचक, सोमवार को शुरू होने वाले पंचक को राज पंचक, मंगलवार को शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक, शुक्रवार को शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक और शनिवार को शुरू होने वाले पंचक को मृत्यु पंचक कहते हैं।

अगस्त में लगेगा रोग पंचक (Panchak) 


10 अगस्त को रविवार है और इस दिन से शुरू होने वाले पंचक (Panchak) को रोग पंचक कहते हैं। ऐसे में अगस्त 2025 में रोग पंचक लगेगा, जिसमें ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। रोग पंचक के 5 दिन विशेष रूप से शारीरिक और मानसिक परेशानियां देने वाले होते हैं। इस पंचक में शुभ कार्यों को बिल्कुल नहीं चाहिए और यात्रा करने से भी बचना चाहिए।

हालांकि, सभी पांच तरह के पंचक (Panchak) को अशुभ नहीं माना जाता है। लेकिन रोग पंचक को बहुत मुसीबतों वाला पंचक कहा जाता है। इन पांच दिनों के दौरान विवाद, दुर्घटना और चोट आदि का खतरा ज्यादा बना रहता है। इस पंचक में लेनदेन, कारोबार और कोई बड़ा सौदा भी नहीं करना चाहिए।

Tags:panchak

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…