24 घण्टे ऑनलाइन

EV सेगमेंट में मारुति की एंट्री कब? क्या दे पाएगी Tata–Mahindra–MG को टक्कर?

Maruti Suzuki EV के लिए ग्राहकों का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को हालांकि पेश कर दिया गया है लेकिन इसका प्राइस यहां तक की लॉन्च डेट भी नहीं बताई गई है. अगर मारुति…

24GhanteOnline
December 3, 2025
4 min read

Maruti Suzuki EV के लिए ग्राहकों का लंबा इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को हालांकि पेश कर दिया गया है लेकिन इसका प्राइस यहां तक की लॉन्च डेट भी नहीं बताई गई है. अगर मारुति की ई विटारा लॉन्च होती है तो उसे मार्केट में पहले से EV सेगमेंट में कब्जा जमाए हुए टाटा, महिंद्रा और एमजी जैसी कंपनियों से टक्कर लेनी पड़ेगी, इन सभी कंपनियों की मार्केट में पकड़ काफी मजबूत है.

इन कंपनियों की EV में धाक से फिकी न पड़ जाए Maruti की चमक


क्या मारुति की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा Tata Curvv, Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6 और MG Windsor EV को कांटे की टक्कर दे पाएगी? दरअसल ये सवाल इसलिए भी लाजिमी है कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में इन सभी कंपनियों का दबदबा है और हर कंपनी के पास कम से कम दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां लाइनअप में मौजूद हैं. मारुति की प्रतिद्वंद्वी Tata Motors की बात करें तो टाटा के ईवी लाइनअप में इस वक्त 6 इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं जिसमें Tigor EV, Tiago EV, Nexon EV, Punch EV, Curvv EV और Harrier EV शामिल हैं.

Electric Cars In India

Mahindra EV लाइनअप में XEV 9S, BE 6, XEV 9e और XUV 400 कुल चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं. MG EV लाइनअप की बात करें तो कंपनी के पास MG Windsor EV, MG Comet EV और MG ZS EV तीन इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं. अगर Hyundai EV लाइनअप की बात करें तो हुंडई के पास इस वक्त ईवी सेगमेंट में सबसे कम इलेक्ट्रिक गाड़ियां हैं, कंपनी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार थी Kona लेकिन Creta EV के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को बंद कर दिया था. अभी हुंडई के पास क्रेटा इलेक्ट्रिक के अलावा IONIQ 5 भी लाइनअप में मौजूद है.

Auto Expo में दिखी थी E Vitara की झलक


मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई विटारा की सबसे पहली झलक Auto Expo 2025 के दौरान देखने को मिली थी. ऑटो एक्सपो के दौरान गाड़ी के पेश होने के बाद कंपनी की साइट पर कार के फीचर्स लिस्ट हैं तो बार-बार कंपनी गाड़ी पेश कर क्या बताना और दिखाना चाहती है? हर किसी को इस कार की कीमत से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जानने में ज्यादा दिलचस्पी है लेकिन यह तभी संभव हो पाएगा जब मार्केट में गाड़ी ऑफिशियली लांच की जाएगी.

Maruti Suzuki E Vitara Range


ARAI के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 61kWh की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार सिंगल चार्ज पर 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. हालांकि रियल रेंज के लिए आपको ऑफिशियल लांच का इंतजार करना होगा.

Maruti Suzuki E Vitara Price in India


मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को 17 से 18 लाख की शुरुआती कीमत में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन फिलहाल कंपनी की ओर से कीमत को लेकर संकेत नहीं दिया गया है. सटीक लॉन्च प्राइस का तो पता ई विटारा के लॉन्च इवेंट के दौरान ही पता चलेगा लेकिन इस सेगमेंट में पहले से ही Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, Tata Curvv EV और Windsor EV जैसी गाड़ियां अपनी धाक जमा चुकी हैं.

Maruti Suzuki E Vitara Features


R18 एरोडायनामिक अलॉय व्हील और डुअल टोन स्कीम के साथ लॉन्च हुई एसयूवी में फिक्स्ड ग्लास के साथ सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, 10.25 इंच मल्टी इन्फॉर्मेंशन डिस्प्ले और वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 10.09 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा ड्राइव मोड और Regen एंड स्नो मोड मिलेगा. पैनोरमिक सनरूफ के अलावा इस एसयूवी के फ्रंट में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती है.

Maruti Suzuki E Vitara Safety Features


सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में आप लोगों को Level 2 ADAS सिस्टम मिलेगा जिसमें डैप्टिव इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन डिपार्चर वार्निंग, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और हाई बीम असिस्ट जैसे 15 से ज्यादा फीचर्स मिलेंगे. गाड़ी में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360 व्यू कैमरा, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ब्रेक होल्ड, 7 एयरबैग्स मिलेंगे. लांच से पहले E Vitara को भारत NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…