कब खेली जएगी लड्डू मार होली, जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत
हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। हर किसी को होली के पर्व का इंतजार रहता है। इस अवसर पर पूरे देश में रंग बिखरे नजर आते हैं, लेकिन ब्रज क्षेत्र में होली की विशेष रौनक देखने को मिलती…

हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है। हर किसी को होली के पर्व का इंतजार रहता है। इस अवसर पर पूरे देश में रंग बिखरे नजर आते हैं, लेकिन ब्रज क्षेत्र में होली की विशेष रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व की शुरुआत मथुरा और वृंदावन में वंसत पंचमी के साथ ही हो जाती है। होली से पहले बरसाना और नंदगांव में लड्डू मार (Laddu Mar Holi) और लठमार होली खेली जाती है।
लड्डू मार होली (Laddu Mar Holi) के दौरान भक्तों पर लड्डुओं की वर्षा की जाती है, लेकिन क्या आपका पता है कि आखिर कैसे हुई लड्डू मार होली की शुरुआत हुई। अगर नहीं पता है, तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
बरसाना में कब है लड्डू मार होली (Laddu Mar Holi)?
इस बार बरसाना के श्रीराधा रानी के मंदिर में 25 फरवरी को लड्डू मार होली का पर्व मनाया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 26 फरवरी को लठ्मार होली खेली जाएगी। इस दिन ब्रज की रौनक बेहद खास होती है।
इस तरह शुरू हुई लड्डू मार होली (Laddu Mar Holi)
पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में श्रीराधा रानी के पिता वृषभानु जी ने कृष्ण जी के गांव नंदगांव में होली खेलने का निमंत्रण भेजा। भगवान श्रीकृष्ण ने उनके निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इसके बाद भगवान ने एक पंडा को बरसाना भेजा। जब गोपियों को इस बात का पता चला कि भगवान श्रीकृष्ण बरसाने में होली खेलने आ रहें हैं, तो गोपियां आनंद से झूम उठीं।
खुशी के इस मौके पर राधा जी की सखियों ने पंडा जी पर गुलाल डाला। इतना ही नहीं जब राधा जी के पिता जी ने पंडा को लड्डू खाने के लिए दिए तो आनंद में गोपियों ने पंडा जी पर लड्डू फेंकना शुरू कर दिया। पंडा ने भी गोपियों पर लड्डू फेकें। मान्यता है कि तभी से ही लड्डू मार होली की शुरुआत ब्रज में हो गई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
