24 घण्टे ऑनलाइन

माघ गुप्त नवरात्रि कब से होंगे शुरू? नोट कर लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि का व्रत साल मे चार बार रखा जाता है, जिसमें से दो बार प्रत्यक्ष और दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। जहां प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि का व्रत साल मे चार बार रखा जाता है, जिसमें से दो बार प्रत्यक्ष और दो बार गुप्त नवरात्रि आती हैं। जहां प्रत्यक्ष नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है वहीं गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) में 10 महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा की जाती है, जिसकी वजह से इन्हें गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। खास तौर पर तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए यह नवरात्रि बहुत खास माने जाते हैं।

माघ के गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) तिथि


वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2025 को शाम 6 बजकर 5 मिनट पर होगी। जिसका समापन 30 जनवरी 2025 को शाम 4 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। जिसके हिसाब से गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) की शुरुआत गुरुवार 30 जनवरी को होगी। वहीं गुप्त नवरात्रि का समापन शुक्रवार 7 फरवरी 2025 को होगा।

माघ के गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) घटस्थापना शुभ मुहूर्त


गुप्त नवरात्रि की पूजा की शुरुआत घट स्थापना के साथ की जाती है। पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त की शुरुआत 30 जनवरी सुबह 9 बजकर 25 मिनट से लेकर 10 बजकर 46 मिनट तक है। ऐसे में भक्तों को घटस्थापना के लिए कुल 1 घंटे 21 मिनट का समय मिलेगा।

इसके अलावा घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यहां भक्तों को 43 मिनट का समय मिलेगा।

गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) पूजा नियम


गुप्त नवरात्रि के दौरान तामसिक भोजन जैसे लहसुन,प्याज, मांस-मदिरा जैसी चीजों का सेवन नहीं खाना चाहिए। गुप्त नवरात्रि में पति-पत्नी को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। मन में किसी के प्रति बुरे ख्याल न आने दें। जिन लोगों ने व्रत रखा है उनको देर तक सोना नहीं चाहिए और ना ही बाल और नाखून कटवाने चाहिए। इस तरह पूरे नियम से पूजा-पाठ करने से माता प्रसन्न होकर सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…