कब है वरूथिनी एकादशी, जानें इस दिन क्या करें व क्या नहीं
इस साल अप्रैल माह में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का व्रत रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पंचांग अनुसार, 24 अप्रैल 2025 को वरूथिनी एकादशी पड़ रही है। मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में…
इस साल अप्रैल माह में वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का व्रत रखा जाएगा। गुरुवार के दिन पंचांग अनुसार, 24 अप्रैल 2025 को वरूथिनी एकादशी पड़ रही है। मान्यता अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वरूथिनी एकादशी का व्रत रखने के भी कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना आवशक है। वहीं, अगर आप इस दिन व्रत नहीं भी रख रहे हैं तो 24 अप्रैल को इन कामों को करने से बचें। जानें इस दिन क्या करें व क्या नहीं-
वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन क्या करें:
वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन शुभ मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूजा करें। इस दिन व्रत न रखा हो तो सात्विक भोजन करने की कोशिश करें। व्रत रखने से पूर्व व्रत रखने का संकल्प जरूर लें। व्रत के सभी नियमों का पालन करें। पारण सूर्योदय के पाश्चात्य करना उत्तम रहेगा। इस दिन भजन-कीर्तन भी किया जाता है।
वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन क्या न करें?
तुलसी- तुलसी की पत्तियां विष्णु भगवान को बेहद प्रिय हैं, जिसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए वरूथिनी एकादशी के दिन तुलसी की पत्तियों को न तो स्पर्श करना चाहिए और न ही इन्हें तोड़ना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तुलसी जी व्रत रखती हैं। इसलिए इन्हें स्पर्श करने से बचना चाहिए।
मास-मदिरा- वरूथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) के दिन मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं।
काले वस्त्र- धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनाए रखने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ रहेगा।
चावल- वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने की मनाही है। मान्यता है वरूथिनी एकादशी के दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
