24 घण्टे ऑनलाइन

कब है सातवें दिन का गणपति विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan) का विशेष महत्व होता है। इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है। हालांकि, भक्त…

24GhanteOnline
September 1, 2025
2 min read

गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan) का विशेष महत्व होता है। इस उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होता है। हालांकि, भक्त अपनी-अपनी श्रद्धानुसार अनंत चतुर्दशी से पहले अलग-अलग दिनों पर भी बप्पा को विदाई देते हैं। 31 अगस्त, रविवार के दिन पांचवें दिन का गणपति विसर्जन किया गया। वहीं, अब सातवें दिन का गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan) किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी 7वें दिन गणेश विसर्जन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको बताएंगे सातवें दिन गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

गणेश उत्सव कब समाप्त होगा?


गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी यानी 6 सितंबर को होगा। इस दिन को गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, लेकिन कुछ भक्त अपनी परंपराओं के अनुसार 1.5, 3, 5 या 7 दिनों के बाद भी गणपति का विसर्जन करते हैं। आइए जानें कि सात दिन का गणपति विसर्जन कब होगा।

सातवें दिन का गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan)


पंचांग के मुताबिक, गणेश उत्सव का सातवें दिन का गणपति विसर्जन (Ganesh Visarjan) 2 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद दसवें दिन का गणपति विसर्जन 6 सितंबर को किया जाएगा।

प्रात: मुहूर्त:- सुबह 9:10 मिनट से दोपहर 1:56 मिनट तक।
अपराह्न मुहूर्त:- दोपहर 3:31 मिनट से शाम 5:06 मिनट तक।
संध्या मुहूर्त:- रात 8:06 मिनट से रात 9:31 मिनट तक।
रात्रि मुहूर्त:- रात 10:56 मिनट से 3 सितंबर को तड़के 3:10 मिनट तक।

गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan) के दौरान इन बातों का रखें ध्यान


गणेश विसर्जन से पहले गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा करें।
फिर उन्हें मोदक, फल और मिठाई आदि चीजों का भोग लगाएं।
इसके बाद सुख-समृद्धि के लिए बप्पा से कामना करें।
गणपति बप्पा के मंत्रों का जाप करें।
विसर्जन के समय हल्के रंग के कपड़े धारण करें।
विसर्जन के दौरान किसी से विवाद न करें।
इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।