24 घण्टे ऑनलाइन

कब है दूसरा बड़ा मंगल, जानें इसका महत्व

ज्येष्ठ का महीना शुरू हो चुका है। आज 2025 का पहले बड़ा मंगल (Bada Mangal) है। इस साल कुल 5 बड़े मंगल पड़ने वाले हैं। बड़े मंगल के दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी व भगवान राम की पूजा करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है व…

24GhanteOnline
May 15, 2025
2 min read

ज्येष्ठ का महीना शुरू हो चुका है। आज 2025 का पहले बड़ा मंगल (Bada Mangal) है। इस साल कुल 5 बड़े मंगल पड़ने वाले हैं। बड़े मंगल के दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी व भगवान राम की पूजा करने से सुख-संपदा में वृद्धि होती है व प्रभु का आशीर्वाद भी बना रहता है। हनुमान जी के भक्तों के लिए बड़ा मंगल विशेष महत्व रखता है। पंचांग अनुसार, इस साल का दूसरा बड़ा मंगल 20 मई के दिन पड़ेगा। आइए जानते हैं कब-कब पड़ेंगे बड़े मंगल व उनका महत्व-

ज्येष्ठ माह में 5 बड़े मंगल (Bada Mangal) :


जेठ माह में इस बार पांच बड़े मंगल पड़ रहे हैं। जेठ माह की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। पहला मंगल 13 मई, दूसरा 20 मई, तीसरा 27 मई, चौथा तीन जून और पांचवा मंगल 10 जून को पड़ेगा। ऐसी मान्यता है कि बड़े मंगल पर हनुमान जी पूजा-अर्चना और ध्यान करने से भक्तों को जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

बड़े मंगल (Bada Mangal) का महत्व:


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां जानकी के लंकेश रावण की ओर से हरण के बाद तलाश में जंगल जंगल भटक रहे रघुकुलनंदन की बजरंगबली से पहली मुलाकात ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को हुई थी।

बजरंगबली उनसे ब्राह्मण भेष में मिले थे। जेठ के पहले मंगलवार को तभी से बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल के नाम से प्रसिद्ध है। रघुकुलनंदन के आशीर्वाद से बजरंगबली के भक्त जेठ माह के पहले मंगल को तो विशेष महत्व देते ही है।

करें ये काम-


मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करना बेहद लाभिकारी माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख व शांति बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…