कब है फाल्गुन माह का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजाविधि
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह का पहला प्रदोष (Pradosh) व्रत 25 फरवरी 2025 को दिन मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रत्येक…
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह का पहला प्रदोष (Pradosh) व्रत 25 फरवरी 2025 को दिन मंगलवार को रखा जाएगा। मंगलवार को पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रत्येक माह के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना के लिए विशेष दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिवजी की पूजा करने और व्रत-उपवास से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानते हैं फाल्गुन माह के पहले प्रदोष की सही डेट,शुभ मुहूर्त और पूजाविधि...
फाल्गुन माह का पहला प्रदोष (Pradosh) कब है?
द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 फरवरी 2025 को दोपहर 12:47 बजे पर होगी और अगले दिन 26 फरवरी 2025 को सुबह 11: 08 बजे पर समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष काल पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखकर 25 फरवरी 2025 को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
प्रदोष (Pradosh) व्रत फरवरी 2025: पूजा मुहूर्त
द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को शाम 06: 18 बजे से लेकर रात 08: 49 बजे तक प्रदोष काल पूजा का मुहूर्त रहेगा।
प्रदोष व्रत (Pradosh) 2025: पूजाविधि
प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें।
स्नानादि के बाद स्वच्छ कपड़े धारण करें।
शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
इसके बाद शिव-गौरी की विधिवत पूजा करें।
शिव मंत्रों का जाप करें।
शाम को प्रदोष काल पूजा की तैयारी करें।
संभव हो तो दोबारा स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
शिव मंदिर जाएं या घर पर ही शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
शिवलिंग पर दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद चढ़ाएं।
अब भोलेनाथ को बेलपत्र, मदार का फूल, भांग और धतूरा अर्पित करें।
ऊँ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। शिव चालीसा का पाठ करें।
शिव-गौरी समेत सभी देवी-देवताओं की आरती उतारें।
अंत में पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा-प्रार्थना मांगे और पूजा समाप्त करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
