शब-ए-बारात कब? जानें किस तारीख से शुरू होंगे रमजान
मुस्लिम समुदाय के लिए शब-ए-बारात (Shab E Barat) बेहद खास रात मानी जाती है। इसे इस्लाम में माफी और रहमत की रात कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, शब-ए-बारात शाबान महीने की 14वीं और 15वीं रात के बीच मनाई जाती है।…

मुस्लिम समुदाय के लिए शब-ए-बारात (Shab E Barat) बेहद खास रात मानी जाती है। इसे इस्लाम में माफी और रहमत की रात कहा जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, शब-ए-बारात शाबान महीने की 14वीं और 15वीं रात के बीच मनाई जाती है। साल 2026 में शब-ए-बारात 4 फरवरी की रात या 5 फरवरी को पड़ सकती है। हालांकि इसकी तिथि की सही गणना चांद नजर आने के बाद ही तय होती है। शब-ए-बारात से से लेकर रमजान की संभावित शुरुआत और ईद की तारीख को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है।
शब-ए-बरात (Shab E Barat) 2026 कब है माफी की रात?
इस्लामिक कैलेंडर के शाबान महीने की 14वीं और 15वीं तारीख की दरमियानी रात को शब-ए-बारात मनाई जाती है। साल 2026 में शब-ए-बारात 4 फरवरी (बुधवार) या 5 फरवरी को होने की उम्मीद है। सही तारीख का फैसला चांद के दीदार के बाद ही किया जाएगा।
क्यों कहते हैं इसे माफी की रात?
शब-ए-बारात (Shab E Barat) को इस्लाम में बहुत ही मुकद्दस (पवित्र) माना गया है। इसे तौबा या मगफिरत यानी माफी की रात कहा जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात अल्लाह अपने बंदों के लिए माफी के दरवाजे खोल देता है। लोग रात भर जागकर नमाज पढ़ते हैं, कुरान की तिलावत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस रात लोग कब्रिस्तान जाकर अपने उन पूर्वजों के लिए दुआ करते हैं जो दुनिया से रुखसत हो चुके हैं। इस मौके पर नफिल रोजा रखने की भी परंपरा है।
कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना?
शब-ए-बारात (Shab E Barat) के करीब 15 दिनों बाद रमजान का पाक महीना शुरू हो जाता है। रमजान की तारीख पूरी तरह चांद दिखने पर निर्भर करती है। अगर 18 फरवरी की शाम को चांद नजर आता है, तो भारत में 19 फरवरी 2026 को पहला रोजा रखा जाएगा।रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे एक महीने तक सूर्योदय से सूर्यास्त तक अन्न-जल का त्याग कर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं।
ईद-उल-फितर 2026
रमजान का महीना या तो 29 दिनों का होता है या 30 दिनों का। महीने के खत्म होने पर शव्वाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। कैलेंडर के अनुसार, इस साल ईद-उल-फितर 21 मार्च 2026 (शनिवार) को मनाई जा सकती है। यह तारीख भी चांद के दीदार के आधार पर एक दिन आगे-पीछे हो सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
