24 घण्टे ऑनलाइन

सावन शिवरात्रि कब है? जानें पूजन मुहू्र्त व विधि

सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्रावण शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का पर्व मनाया जाता है। सावन माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है और उनकी पूजा के लिए खास माना गया है। सावन महीने की शिवरात्रि का दिन भगवान…

24GhanteOnline
July 1, 2025
2 min read

सावन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को श्रावण शिवरात्रि (Sawan Shivratri) का पर्व मनाया जाता है। सावन माह भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है और उनकी पूजा के लिए खास माना गया है। सावन महीने की शिवरात्रि का दिन भगवान शिव व मां पार्वती के पूजन के लिए अति उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना, व्रत व जलाभिषेक करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जानें जुलाई में सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) कब है और शिव पूजन का मुहूर्त-

सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) कब है 2025:


हिंदू पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई 2025 को सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर प्रारंभ होगी। चतु्र्दशी तिथि का समापन 24 जुलाई 2025 को सुबह 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। उदया तिथि में सावन शिवरात्रि का पर्व 23 जुलाई, बुधवार को है।

सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पर शिव पूजन मुहूर्त 2025:


हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा व जलाभिषेक के लिए निशिता मुहूर्त अत्यंत शुभ माना गया है। निशिता मुहूर्त 24 जुलाई को सुबह 12 बजकर 07 मिनट से सुबह 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। पूजन की कुल अवधि 41 मिनट की है।

सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) पूजा विधि-


सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri) के दिन सूर्योदय से पूर्व उठें और स्नान-आदि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल को साफ करें। मंदिर में एक चौकी रखकर लाल कपड़ा बिछाएं। अब माता पार्वती व भगवान शंकर की प्रतिमा या मूर्ति चौकी पर रखें। इसके बाद शिव जी का कच्चा दूध, गंगाजल, दही व जल से अभिषेक करें।

भगवान शिव को चंदन लगाएं। इसके साथ ही माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित करें। अब दीपक जलाएं। शिव चालीसा का पाठ करें। पूजा समाप्त होने के बाद आरती उतारें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…