24 घण्टे ऑनलाइन

निर्जला एकादशी कब है, जानें इस व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी का व्रत किया जाता है। वहीं जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत में अगर कोई व्यक्ति को…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी का व्रत किया जाता है। वहीं जेष्ठ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत में अगर कोई व्यक्ति को गलती से भी जल ग्रहण कर ले, तो आपका व्रत टूट सकता है। साथ ही व्रत का पूरा फल भी प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) के दिन कब और कैसे जल ग्रहण करें की व्रत का पूरा फल प्राप्त हो सके।

कब है निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi)?


वैदिक पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) यानी जेष्ठ माह की एकादशी तिथि की शुरुआत 6 जून को देर रात 2 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी। वहीं तिथि का समापन अगले दिन 7 जून को तड़के सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 6 जून को रखा जाएगा।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत में जल ग्रहण करने के नियम


>> वैसे तो निर्जला एकादशी के व्रत में जल ग्रहण करने की मनाही होती है। कहते है कि इस व्रत में दो बार जल ग्रहण किया जा सकता है।
>> निर्जला एकादशी के दिन जब आप स्नान करने जाएं, तो उस समय पहली बार आपको पहली बार जल का उपयोग करना चाहिए।
>> निर्जला एकादशी के व्रत में पूजा का संकल्प लेते समय जब आप आचमन करेंगे, तब दूसरी बार जल का उपयोग करें। इन दो स्थितियों में ही आप जल ग्रहण कर सकते हैं।

निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) व्रत का महत्व


निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi) को भीमसेन तथा पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि पाँच पाण्डवों में एक भीमसेन ने इस व्रत का पालन किया था और वैकुंठ को गए थे, इसलिए इसे भीमसेन एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि यह वर्ष की सबसे कठिन और पुण्यदायक एकादशी मानी जाती है। कहते हैं इस व्रत को पूरे नियम से करने वाले को अधिकमास की दो एकादशियों सहित साल की 25 एकादशी व्रत का फल मिलता है। यह व्रत मन को संयम सिखाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…