ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। श्रीकृष्ण भक्तों के लिए यह दिन…
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन श्री कृष्ण के बाल स्वरुप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह हर माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है। श्रीकृष्ण भक्तों के लिए यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मान्यता है कि मासिक जन्माष्टमी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करने वालों की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक पर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मई में कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) ?
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 20 मई को शाम 5 बजकर 51 मिनट पर होगी और तिथि के समापन अगले दिन 21 मई को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर होगी। ऐसे में जेष्ठ माह में मासिक जन्माष्टमी का व्रत 20 मई को किया जाएगा।
जेष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पूजा का शुभ मुहूर्त
जेष्ठ मासिक जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के दिन लड्डू गोपल की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भक्तों को पूजा के लिए कुल 41 मिनट का ही समय मिलेगा।
मासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) का महत्व
धार्मिक मान्याता के अनुसार, इस दिन को भगवान कृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत और पूजा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मान्यता है कि इस दिन कान्हा की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
