24 घण्टे ऑनलाइन

गंगा दशहरा कब है, भूलकर भी न करें इन चीजों का दान

सनातन धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय नदी माना जाता है। कहते हैं पवित्र गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का खास…

24GhanteOnline
May 23, 2025
2 min read

सनातन धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय नदी माना जाता है। कहते हैं पवित्र गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का खास महत्व है।इस शुभ अवसर पर बहुत से लोग गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाते है। साथ ही इस दिन मां गंगा और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके पूजा के बाद जप-तप और दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। कई बार लोग इस दिन कुछ ऐसी चीजों का दान करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) कब है?


वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 4 जून को देर रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 6 जून को रात 2 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा का पर्व 5 जून को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के स्नान का शुभ मुहूर्त


पंचांग के अनुसार, गंगा दशहरा पर सिद्धि योग सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक है। इसके साथ ही रवि योग का भी बन रहा है। वहीं हस्त नक्षत्र का संयोग रात भर रहेगा। जबकि तैतिल करण दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक है। इसके बाद गर करण का योग बन रहा है, जो देर रात 02 बजकर 15 मिनट तक है। मान्यता है कि इन शुभ संयोग में स्नान और दान पुण्य करने से मनचाहा वरदान और आरोग्य का वरदान मिलता है।

भूलकर भी न करें इन चीजों का दान


गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) पर स्नान पवित्र गंगा में स्नान करने के बाद गलती से टूटी हुई वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन धारदार चीजें, काले रंग के वस्त्रों का दान नहीं करना चाहिए। मान्यता है इस तरह की किसी भी वस्तु का दान करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। वहीं गंगा दशहरा पर अशुद्ध या जूठी वस्तुओं का दान करने पाप के समान माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…