फाल्गुन पूर्णिमा कब है? जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) कहते हैं। हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस श्रीसत्यनारायण कथा का पाठ…
फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) कहते हैं। हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस श्रीसत्यनारायण कथा का पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान व दान का भी विशेष महत्व है। यह दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खास माना गया है। मान्यता है कि इस दिन कुछ उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर पर उनका स्थाई वास होता है। जानें फाल्गुन पूर्णिमा कब है, स्नान-दान मुहूर्त व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-
फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) कब है 2025:
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगी और 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत 14 मार्च 2025 को किया जाएगा।
फाल्गुन पूर्णिमा (Falgun Purnima) स्नान-दान मुहूर्त:
सामान्य: 06:32 ए एम से 08:02 ए एम
लाभ - उन्नति: 08:02 ए एम से 09:31 ए एम
अमृत - सर्वोत्तम: 09:31 ए एम से 11:01 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:30 पी एम से 02:00 पी एम
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय-
1. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से बरकत मिलता है और दरिद्रता का नाश होता है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
2. इस दिन चावल, तिल, गुड़ व वस्त्र आदि का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
3. इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
4. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा व कथा का पाठ करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होने की मान्यता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
