24 घण्टे ऑनलाइन

कब है ईद? जानें चांद के दीदार का सही समय और तारीख

इस माह की शुरुआत फरवरी मास की 19 तारीख को हुई थी। इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखे हुए हैं। अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। वहीं रमजान महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद (Eid) मनाई जाती है। इसे मीठी ईद या…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read

इस माह की शुरुआत फरवरी मास की 19 तारीख को हुई थी। इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखे हुए हैं। अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। वहीं रमजान महीने के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद (Eid) मनाई जाती है। इसे मीठी ईद या ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है।

ईद (Eid) की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। ऐसे में लोगों के मन ये कन्फ्यूजन बना हुआ है कि इस साल भारत में ईद का पर्व 20 को मनाया जाएगा या 21 मार्च को। आइए जानते हैं ईद की सही तारीख।

भारत में कब मनाया जाएगा ईद (Eid) का पर्व


इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, जब शव्वाल माह का चांद दिख जाता है, तो उसके अगले दिन ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाता है। रमजान महीने की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी। ऐसे में इस माह का समापन 19 मार्च को होगा। यानि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है, तो इस साल ईद का पर्व 20 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, अगर चांद 20 मार्च को दिखाई देता है, तो ये पर्व 21 मार्च को मनाया जाएगा।

जानकारों के अनुसार, भारत में ईद उल फितर का पर्व इस साल 20 मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि, ईद के पर्व की अंतिम तारीख चांद दिखने के बाद ही तय की जाएगी। अरब देशों में ईद भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है।

अरब देशों में कब मनाई जाएगी ईद (Eid)?


अरब देशों खासकर सऊदी अरब में चांद भारत से एक दिन पहले दिखाई देता है। ऐसा भोगौलिक स्थिति के कारण होता है। इसके बाद ईद का पर्व मनाया जाता है। सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगले दिन ये भारत में दिखाई देता है, इसलिए सऊदी अरब में चांद दिखने के बाद अगले दिन भारत में ईद होती है। अगर अरब देशों में चांद 18 मार्च को नजर आ जाता है, तो वहां ईद 19 मार्च को मनाई जाएगी और भारत में 20 मार्च को। फिर भीईद की अंतिम तारीख पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।