24 घण्टे ऑनलाइन

देवशयनी एकादशी कब है? जानें महत्व व पूजन मुहूर्त

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) मनाई जाती है। एकादशी व्रत जगत के पालन हार भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा…

24GhanteOnline
June 15, 2025
2 min read

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) मनाई जाती है। एकादशी व्रत जगत के पालन हार भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। इस अवधि में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। जानें जुलाई में देवशयनी एकादशी कब है।

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) कब है:


हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 05 जुलाई को शाम 06 बजकर 58 मिनट पर प्रारंभ होगी और 06 जुलाई को रात 09 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। देवशयनी एकादशी व्रत उदया तिथि में 06 जुलाई में रखा जाएगा।

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) का महत्व:


देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा के तुरंत बाद आती है। देवशयनी एकादशी से ही चर्तुमास प्रारंभ होता है। इस एकादशी को पद्मा, आषाढ़ी या हरिशयनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि देवशयनी एकादशी व्रत करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवशयनी के दिन ही भगवान विष्णु का शयनकाल प्रारंभ हो जाता है।

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) पूजन मुहूर्त-


ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 ए एम से 04:49 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:54 पी एम

विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम

गोधूलि मुहूर्त- 07:21 पी एम से 07:42 पी एम

अमृत काल- 12:51 पी एम से 02:38 पी एम

त्रिपुष्कर योग- 09:14 पी एम से 10:42 पी एम

रवि योग- 05:56 ए एम से 10:42 पी एम

देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) व्रत पारण का मुहूर्त:


देवशयनी एकादशी (Devshayani Ekadashi) व्रत का पारण 07 जुलाई को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 29 मिनट से सुबह 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 11 बजकर 10 मिनट है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…