24 घण्टे ऑनलाइन

जेष्ठ माह कब-कब है बड़ा मंगल, जानें मंगल और शनि की शांति के उपाय

सनातन धर्म में बड़ा मंगल (Bada Mangal) को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इसकी शुरु जेष्ठ माह के पहले मंगलवार से होती है। इस महीने में बजरंगबली की पूजा बहुत…

24GhanteOnline
May 11, 2025
2 min read

सनातन धर्म में बड़ा मंगल (Bada Mangal) को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, इसकी शुरु जेष्ठ माह के पहले मंगलवार से होती है। इस महीने में बजरंगबली की पूजा बहुत ही फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों के सारे दुख-तकलीफ मिट जाते हैं। इसके साथ ही जातक की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके अलावा बड़ा मंगल (Bada Mangal) के दिन भंडारा करने का भी विधान है।

मई जून में कब-कब पड़ेगा बड़ा मंगल (Bada Mangal) 


पहला बड़ा मंगल- 13 मई 2025
दूसरा बड़ा मंगल- 20 मई 2025
तीसरा बड़ा मंगल- 27 मई 2025
चौथा बड़ा मंगल- 2 जून 2025
पांचवां बड़ा मंगल- 10 जून 2025

बड़ा मंगल (Bada Mangal) शनि दोष से मुक्ति के उपाय


पौराणिक कथा के अनुसार, हनुमान जी ने शनि देव की रावण से रक्षा की थी, जिसके बाद शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि जो भी व्यक्ति महाबली हनुमान की शरण में होगा, वह उसे कभी परेशान नहीं करेंगे। यदि आप पर शनि की ढैय्या, महा दशा या साढ़े साती चल रही है तो जेष्ठ माह में हनुमान जी का पूजा करने करने के साथ हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करने और चोला चढ़ाने से शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।

मंगल दोष से मुक्ति के उपाय


अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष या मंगल ग्रह नीच या शुत्र क्षेत्र में विराजमान होता है, तो व्यक्ति के साथ दुर्घटना होना जैसे चोट लगना या शत्रु पक्ष हावी रहता है। साथ ही व्यक्ति पराक्रम नहीं दिखा पाता है। ऐसी स्थिति में आपको हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए। बड़ा मंगल (Bada Mangal) को मंदिर में जाकर हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और घी का दीपक लगाएं। उसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करने से भी मंगल ग्रह के कारण मिलने वाली पीड़ा कम होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।