24 घण्टे ऑनलाइन

अक्षय तृतीया कब है? जानें पूजन व सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का…

24GhanteOnline
April 8, 2025
2 min read

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) को आखा तीज के नाम से भी जानते हैं। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025, बुधवार को है। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का त्योहार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किसी नए काम की शुरुआत करने व सोना-चांदी खरीदने से घर में शुभता का आगमन होता है।

तृतीया (Akshaya Tritiya) तिथि कब से कब तक:


हिंदू पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि 29 अप्रैल 2025, शाम 05 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 30 अप्रैल 2025 को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पूजन मुहूर्त 2025:


अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त 30 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय- अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 05 बजकर 41 मिनट से दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 08 घंटे 30 मिनट की है।

सोना खरीदने के लिए अक्षय तृतीया के साथ व्याप्त शुभ चौघड़िया मुहूर्त:


प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 10:39 ए एम से 12:18 पी एम

प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - 05:41 ए एम से 09:00 ए एम

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर बनने वाले शुभ चौघड़िया मुहूर्त-


लाभ - उन्नति: 05:41 ए एम से 07:21 ए एम

अमृत - सर्वोत्तम: 07:21 ए एम से 09:00 ए एम

शुभ - उत्तम: 10:39 ए एम से 12:18 पी एम

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) का महत्व:


हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया सुख, सौभाग्य व सफलता प्रदान करती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने से भविष्य में ज्यादा धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सोने में कभी कमी नहीं होती है और हमेशा वृद्धि होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।