24 घण्टे ऑनलाइन

WhatsApp का कमाल: 24 घंटे में ऑटो डिलीट हो जाएगा भेजा हुआ Message

WhatsApp में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले एक नहीं बल्कि कई शानदार फीचर्स मिलते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को सभी फीचर्स के बारे में सही जानकारी तक नहीं है. हम आज आप लोगों को एक ऐसी कमाल की ट्रिक बताने वाले…

24GhanteOnline
November 23, 2025
2 min read

WhatsApp में यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने वाले एक नहीं बल्कि कई शानदार फीचर्स मिलते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों को सभी फीचर्स के बारे में सही जानकारी तक नहीं है. हम आज आप लोगों को एक ऐसी कमाल की ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आपका भेजा हुआ मैसेज सामने वाले के चैट बॉक्स से 24 घंटे में खुद-ब-खुद गायब हो जाएगा. हो सकता है कि इस ट्रिक को बहुत से लोग जानते होंगे लेकिन अब भी कई ऐसे लोग हैं जिन्हें ये कमाल की ट्रिक नहीं पता है.

WhatsApp Features: 24 घंटे में मैसेज गायब करने वाली ट्रिक


अगर आप चाहते हैं कि आपका भी मैसेज 24 घंटे के भीतर सामने वाले चैट बॉक्स से गायब हो जाए तो इसके लिए आपको WhatsApp Disappearing Messages का इस्तेमाल करना होगा. इस ट्रिक का इस्तेमाल करने से पहले आपको सेटिंग्स में जाकर ये सेट करना होगा कि मैसेज कितनी देर में खुद-ब-खुद डिलीट हो जाए?

How to use WhatsApp Disappearing Messages: ये है इस्तेमाल करने का तरीका


सबसे पहले तो अपना व्हाट्सऐप खोलें, इसके बाद उस व्यक्ति के नाम पर टैप करें जिन्हें मैसेज भेजना चाहते हैं. चैट बॉक्स खुलने के बाद राइड साइड में तीन डॉट्स पर टैप करें, यहां आपको डिसअपीयरिंग मैसेज ऑप्शन नजर आएगा. जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपको सबसे पहले 24 घंटे, फिर 7 दिन, इसके बाद 90 दिन यानी तीन महीने और ऑफ करने का विकल्प दिखाई देगा.

अगर आप चाहते हैं कि 24 घंटे में मैसेज सामने के चैट बॉक्स से गायब हो जाए तो एक बार बस 24 घंटे वाले ऑप्शन को चुन लीजिए. इसके बाद जब भी आप सामने वाले व्यक्ति को मैसेज करेंगे, उनके चैट बॉक्स से आपका मैसेज 24 घंटे में गायब हो जाएगा.

इस फीचर को इंडीविजुअल चैट और ग्रुप चैट दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, ये ट्रिक आप लोगों के बेहद ही काम आएगी इसलिए इस ट्रिक को नोट कर लीजिए.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।