WhatsApp में आए कई कमाल के फीचर्स, कॉलिंग होगी पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और क्रिएटिव
मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है. इस अपडेट में कॉलिंग, Status और Meta AI से जुड़े कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं. अब मिस्ड कॉल पर तुरंत वॉइस या वीडियो नोट छोड़ा जा…
मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप भारतीय यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है. इस अपडेट में कॉलिंग, Status और Meta AI से जुड़े कई नए और काम के फीचर्स जोड़े गए हैं. अब मिस्ड कॉल पर तुरंत वॉइस या वीडियो नोट छोड़ा जा सकेगा. Status अपडेट्स को भी पहले से ज्यादा इंटरैक्टिव और क्रिएटिव बनाया गया है. कंपनी का कहना है कि यह बदलाव रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाएंगे.
मिस्ड कॉल नोट्स और बेहतर कॉलिंग एक्सपीरियंस
WhatsApp की कॉलिंग फीचर में बड़ा बदलाव किया गया है. अब अगर आपकी कॉल मिस हो जाती है, तो उसी समय वॉइस या वीडियो मैसेज छोड़ने का विकल्प मिल जाएगा. इसके लिए अलग से चैट खोलने की जरूरत नहीं होगी. ग्रुप वीडियो कॉल में अब जो व्यक्ति बोल रहा होता है, उसे इंटरफेस में हाइलाइट किया जाएगा, जिससे बातचीत को समझना पहले से आसान हो जाएगा.
Voice Chats में रिएक्शन का नया तरीका
Voice Chat इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अब बिना बातचीत रोके रिएक्शन देने की सुविधा जोड़ी गई है. इससे ग्रुप बातचीत के दौरान अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करना आसान हो जाता है. यह फीचर खासतौर पर बड़े ग्रुप्स में बातचीत को ज्यादा सहज बनाता है. WhatsApp का कहना है कि इससे रियल टाइम कम्युनिकेशन और ज्यादा नेचुरल लगेगा.
Status अब पहले से ज्यादा इंटरएक्टिव
WhatsApp Status में अब म्यूजिक लिरिक्स, सवाल पूछने वाले स्टिकर्स और अन्य इंटरएक्टिव एलिमेंट्स जोड़े गए हैं. यूजर्स अब अपने कॉन्टैक्ट्स को सीधे Status के जरिए जवाब दे सकते हैं. Meta AI की मदद से इमेज जनरेशन को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें Midjourney और Flux टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, किसी भी स्टिल फोटो को छोटे वीडियो में बदलने की सुविधा भी दी गई है.
Desktop ऐप और चैनल टूल्स में सुधार
WhatsApp के Windows, Mac और Web वर्जन में भी उपयोगी बदलाव किए गए हैं. नया रीडिजाइन किया गया मीडिया टैब अब सभी चैट्स में मौजूद डॉक्युमेंट्स, फोटो, वीडियो और लिंक को एक जगह सर्च करने की सुविधा देता है. साथ ही, लिंक प्रीव्यू को छोटा किया गया है, जिससे चैट्स पहले से ज्यादा साफ और कम भरी हुई नजर आएंगी. यह अपडेट डेस्कटॉप यूजर्स के लिए WhatsApp को ज्यादा प्रोडक्टिव बनाता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
