24 घण्टे ऑनलाइन

नवरात्रि के बाद कलश के जवारे या जौ को रखें यहां, धन में होगी वृद्धि

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पहले दिन कलश (Kalash) स्थापना के समय जवारे (Jawar) या जौ बोने का विधान है। नौ दिनों तक उन्हें सींचा जाता है ताकि जवारे अच्छी तरह से उगें। नवरात्रि में हरे-भरे जवारे सुख-समृद्धि का प्रतीक माने…

24GhanteOnline
September 26, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में नवरात्रि के पहले दिन कलश (Kalash) स्थापना के समय जवारे (Jawar) या जौ बोने का विधान है। नौ दिनों तक उन्हें सींचा जाता है ताकि जवारे अच्छी तरह से उगें। नवरात्रि में हरे-भरे जवारे सुख-समृद्धि का प्रतीक माने गए हैं। जवारों को आने वाली अच्छी फसल से भी जोड़कर देखा जाता है। नवरात्रि के बाद कई लोग जवारों को पवित्र नदी में प्रवाहित कर देते हैं या फिर इधर-उधर रख देते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में जवारे (Jawar) बोते हैं और मन में सवाल है कि नवरात्रि समापन के बाद ज्वारों का क्या करना चाहिए, तो जानिए-

नवरात्रि पूजन के समापन के बाद ही जवारे को मिट्टी के बर्तन से बाहर निकालना चाहिए और इसमें से कुछ जवारे पूजा स्थल पर रखने चाहिए। इसके बाद कुछ जवारे धन के स्थान पर रखने चाहिए जैसे घर की तिजोरी या उस अलमारी में जहां पैसे आदि रखते हैं। इसके अलावा एक या दो जवारे अपनी पर्स में भी रखने चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली व आर्थिक संपन्नता का आगमन होता है। इसके बाद बाकी बचे जवारे पवित्र नदी या तालाब में प्रवाहित करने चाहिए।

संसार का पहला अनाज माना गया है जौ (Jawar) -


हिंदू धर्म ग्रंथों में जौ को ब्रह्मस्वरूप माना गया है। सृष्टि के प्रारंभ में स्वयं ब्रह्मा जी ने जौ की उत्पत्ति की। इसे संसार का पहला अनाज माना गया है। नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने जौ बो कर आने वाले अच्छी फसल की कामना करते हैं।

दक्षिण दिशा में नहीं रखें जवारे (Jawar) -


जवारे (Jawar) बोते समय इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। हिंदू धर्म में दक्षिण दिशा यम की दिशा मानी गई है। इस दिशा में न ही माता का कलश रखना चाहिए और न ही जवारे या जौ बोने चाहिए। ध्यान रहे कि नौ दिन में जहां जवारे बोए हैं उन्हें वहीं स्थापित रहने दें, उन्हें हिलाएं या बाहर न निकालें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…