24 घण्टे ऑनलाइन

अक्षय तृतीया पर क्या खरीदें, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) यानी वह त्योहार जो हमें हमारे कर्मों का अक्षय फल प्रदान करता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व वैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता…

24GhanteOnline
April 19, 2026
2 min read

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) यानी वह त्योहार जो हमें हमारे कर्मों का अक्षय फल प्रदान करता है। पंचांग के अनुसार, यह पर्व वैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और कुबेर देव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। यह दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है। वहीं अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से कभी भी सोने का क्षय नहीं होता है।

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर क्या खरीदें?


- अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के दिन सोना चांदी के अभूषण खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से पूरे साल धन लाभ के योग बनते हैं।
- अगर अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी नहीं खरीद सकते है, तो आपको इस दिन मिट्टी का घड़ा जरूर खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
- अक्षय तृतीया पर आप पीतल या तांबे के बर्तन खरीद सकते हैं। आप चाहें तो पीतल से बनी मां लक्ष्मी की मूर्ति भी खरीदकर घर ला सकते हैं।
- अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है। कहते है की कौड़ी माता लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। अक्षय तृतीया के दिन 11 कौड़ियां खरीदें। उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। - उसके बाद चतुर्थी के दिन इसे उठाकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें।
- इसके अलावा आप अक्षय तृतीया के दिन पीली सरसों, पारद शिवलिंग और जौ भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है।

भूलकर भी न खरीदें ये चीजें


अक्षय तीतृया (Akshaya Tritiya) के दिन एल्युमिनियम, स्टिल या प्लास्टिक की चीजें खरीदने से बचना चाहिए। साथ ही धन का लेनदेन भी नहीं करना चाहिए। इससे आलावा अक्षय तृतीया पर कांटे वाले पेड़-पौधे व काले रंग के वस्त्रों की खरीदना अशुभ माना जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…