कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी? जानें कब चढ़ेगा शिवलिंग पर जल
हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है। सावन के पवित्र महीने में लाखों शिव भक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांवड़ यात्रा…
हर साल सावन के महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) धार्मिक आस्था का प्रतीक मानी जाती है। सावन के पवित्र महीने में लाखों शिव भक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कांवड़ यात्रा दौरान शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए विभिन्न पवित्र स्थलों से गंगाजल लेकर अपनी यात्रा शुरू करते हैं और फिर इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं।
इस साल कांवड़ यात्रा को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है कि आखिर कावड़ यात्रा कब से शुरू हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि कांवड़ यात्रा 10 जुलाई से शुरू होगी, तो कुछ लोग 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने की बात कर रहे हैं। ऐसे में चलिए आपका यह कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि 2025 में कांवड़ यात्रा कब शुरू होगी।
2025 में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 11 जुलाई को तड़के रात 2:06 मिनट से शुरू होगी। ऐसे में इसी दिन से सावन के महीने और कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, कांवड़ यात्रा का समापन 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि के दिन होगा। ऐसे में इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से शुरू होगी और 23 जुलाई को सावन शिवरात्रि पर खत्म होगी।
सावन 2025 कब से कब तक रहेगा?
वहीं, 2025 में सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ेगा।
सावन 2025 में जल चढ़ाने की तिथियां
पहला सोमवार:- 14 जुलाई
दूसरा सोमवार:- 21 जुलाई
तीसरा सोमवार:- 28 जुलाई
चौथा सोमवार:- 4 अगस्त
सावन में शिवलिंग पर जल कब चढ़ेगा?
सावन में कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) का जल सावन शिवरात्रि के दिन चढ़ाया जाएगा। इस साल सावन शिवरात्रि 23 जुलाई को है, इसलिए 2 अगस्त को शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव द्वारा विष पीने के बाद देवताओं ने उनपर गंगाजल डालकर विष के प्रभाव को कम किया था। तब से ही सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने की परंपरा शुरू हुई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
