24 घण्टे ऑनलाइन

जेल में इमरान खान पर रहस्य, 3 हफ्तों से परिवार से मुलाकात नहीं; पाकिस्तान में हलचल

कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan) की सेहत को लेकर पाकिस्तान में कई अफवाहें चल रही हैं। पाकिस्तान में अफवाहें उड़ रही हैं कि जेल में उनकी सेहत ठीक नहीं है। इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21…

24GhanteOnline
November 26, 2025
2 min read

कराची। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan) की सेहत को लेकर पाकिस्तान में कई अफवाहें चल रही हैं। पाकिस्तान में अफवाहें उड़ रही हैं कि जेल में उनकी सेहत ठीक नहीं है। इमरान खान की तीन बहनों को पिछले 21 दिनों से अदियाला जेल में इमरान खान से नहीं मिलने दिया जा रहा है। इमरान खान की बहनों ने पाकिस्तन के पंजाब प्रांत के आईजी से शिकायत की है।

कोर्ट से परमिशन मिलने के बावजूद रावलपिंडी के अदियाला जेल में बंद इमरान खान ( Imran Khan) से उनकी 3 बहनें और वकीलों को नहीं मिलने दिया जा रहा है। इमरान मिले उनकी बहनों को 3 हफ्ते गुजर चुके हैं। इनकी बहनों का आरोप है कि इमरान खान के ठिकाने और उनकी सेहत के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

इमरान ( Imran Khan) की बहन नौरीन ने अदियाला जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों पर ‘बेरहमी से हमले’ को लेकर पंजाब IG को औपचारिक शिकायत दी है।

अफगानिस्तान की मीडिया में इमरान खान को लेकर कई बातें कही जा रही हैं और पाकिस्तान सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है।

कहां हैं इमरान खान ( Imran Khan) 


पीटीआई के समर्थकों का कहना है कि अगर इमरान खान स्वस्थ हैं, तो पुलिस उनकी बहनों को उनसे मिलने क्यों नहीं दे रही है। जबकि इमरान से मुलाकात का आदेश कोर्ट ने दिया है।

इस बीच डॉन के हवाले से खबर है कि कोर्ट से निकले समय इमरान की बहन अलीमा खान को हिरासत में ले लिया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।