24 घण्टे ऑनलाइन

घर के बाहर जानवर का रोना शुभ है या अशुभ, यहां जानें

हमारे जीवन में घटित होने वाली कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं। अगर बिल्ली (Cat) घर के बाहर आकर रोजाना रोने लगे तो समझें…

24GhanteOnline
December 12, 2025
2 min read

हमारे जीवन में घटित होने वाली कई घटनाओं को शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो शुभ और अशुभ का संकेत देती हैं। अगर बिल्ली (Cat) घर के बाहर आकर रोजाना रोने लगे तो समझें परिवारवालों पर कोई बड़ी मुसीबत आने वाली है। माना जाता है कि बिल्ली घर में नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती है। वहीं ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार बिल्ली का रोना शास्त्रों में अशुभ माना गया है। यह कई अशुभ संकेत देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बिल्ली (Cat)  का रोना इस बात का संकेत देता है कि कुछ गड़बड़ है। ऐसा माना जाता है कि बिल्ली घर में नकारात्मक ऊर्जा लाती है। तंत्र-मंत्र करने वाले बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक मानते हैं। बिल्ली का बार-बार घर में आना अशुभ माना जाता है। बिल्ली के रोने की आवाज बहुत डरावनी होती है। इससे मन में डर पैदा होता है। अगर बिल्ली (Cat)  घर में आकर रोने लगे तो माना जाता है कि घर के किसी सदस्य के साथ कोई अनहोनी होने वाली है। ऐसा माना जाता है कि बिल्ली भविष्य में होने वाली घटनाओं को पहले ही भांप लेती है। बिल्लियों का आपस में लड़ना धन हानि और गृहकलह का संकेत देता है। बिल्ली का बायीं ओर से रास्ता काटना भी अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस काम के लिए आप जा रहे हैं वह सफल नहीं होता है।

शास्त्रों के अनुसार अगर बिल्ली (Cat) चुपके से आपके घर आकर दूध पी जाए तो समझें आपको धन हानि वाली है। लेकिन अगर यही बिल्ली दिवाली के दिन आपके घर पर आए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन घर पर बिल्ली के आने से साल भर घर में धन का आगमन होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…