24 घण्टे ऑनलाइन

इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

घर, अलमारी, तिजोरी से लेकर वाहनों की सुरक्षित रखने के लिए चाबियों (Keys) का इस्तेमाल किया जाता है। चाबियां सभी के पास होती हैं, लेकिन इन्हें कहां रखा जाए, इसकी समझ बहुत कम लोगों को है। ज्यादातर लोग घर में चाबियों को ऐसी…

24GhanteOnline
September 5, 2026
3 min read
इस हिस्से में न रखें चाबियां, घर से चली जाएगी बरकत

घर, अलमारी, तिजोरी से लेकर वाहनों की सुरक्षित रखने के लिए चाबियों (Keys) का इस्तेमाल किया जाता है। चाबियां सभी के पास होती हैं, लेकिन इन्हें कहां रखा जाए, इसकी समझ बहुत कम लोगों को है। ज्यादातर लोग घर में चाबियों को ऐसी जगह पर रखते हैं, जहां वह आसानी से मिल जाए और भूले नहीं। लेकिन, यदि वास्तु शास्त्र की बात करें तो चाबियां कहां रखी जा रही हैं, इससे बहुत कुछ तय होता है। अर्थात चाबियों (Keys) को घर में यूं ही कहीं भी नहीं रख देना चाहिए, बल्कि इसके लिए तय नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी चाबियां भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती है। आइए, जानते हैं कि चाबियों को कहां रखना सही है।

यहां चाबियां (Keys) रखना सही नहीं


वास्तु शास्त्र के अनुसार, ड्राइंग रूम में कभी भी चाबियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि घर की चाबियां ड्राइंग रूम में रखे जाने पर बाहर से आने वाले हर किसी की उन पर नजर पड़ती है। यह अच्छा नहीं माना जाता है।

भूलकर भी यहां ना रखें चाबियां (Keys)


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद पूजा घर में भी चाबियों को रखने से बचना चाहिए। पूजा करने वाला स्थान घर का सबसे पवित्र स्थान होता है, जबकि गंदी चाबी या गंदे हाथों से भी लोग चाबियों को उठा लेते हैं। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है।

यहां चाबियां (Keys) रखने से सेहत पर पड़ता है असर


वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद किचन से पूरे परिवार की तरक्की के साथ स्वास्थ्य जुड़ा होता है। ऐसे में चाबियों को किचन में भी नहीं रखना चाहिए।

चाबी (Keys) रखने के लिए सबसे सही दिशा


वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में चाबी रखना चाहते हैं तो सबसे लॉबी में पश्चिम दिशा इसके लिए सबसे सही मानी जाती है। वहीं चाबी के लकड़ी के स्टैंड को कमरे के उत्तर या पूर्व कोने में रखना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

चाबियों (Keys) के लिए हो ऐसा स्टैंड


चाबियों को कहीं भी नहीं रख देनी चाहिए बल्कि, लकड़ी के स्टैंड का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाबी को खाने की मेज, कुर्सी या बच्चों के कमरे में रखने से वह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है।

ऐसी चाबियां (Keys) घर में ना रखें


अगर कोई चाबी बेकार है या किसी काम की नहीं है तो उसे घर से तुरंत घर से हटा दें, क्योंकि यह धन हानि का कारण बन सकती है। जंग लगे या टूटे हुए ताले और चाबियां घर में नहीं रखनी चाहिए और उन्हें तुरंत फेंक देना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।