24 घण्टे ऑनलाइन

बुधवार को गणपती को अर्पित करें ये चीज, बरसेगी कृपा

आज बुधवार हैं जो कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश Ganesh) का दिन हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए तो वह काम निर्विघ्न संपूर्ण होता है।…

24GhanteOnline
August 20, 2025
3 min read

आज बुधवार हैं जो कि प्रथम पूजनीय भगवान गणेश Ganesh) का दिन हैं। इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाए तो वह काम निर्विघ्न संपूर्ण होता है। भगवान गणेश की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिन लोगों पर गणेश जी की कृपा होती है, उनके जीवन में सुख, सौभाग्य, धन, संपत्ति आदि में वृद्धि होती है। अगर आप शारीरिक, आर्थिक या मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो बुधवार के दिन कुछ उपाय आजमा सकते हैं जिससे गणपति जी की कृपा प्राप्त होगी और सभी कष्ट दूर होंगे। हम आपको यहां बुधवार के दिन किए जाने वाले उन्हीं कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गणपति जी को प्रसन्न करने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

गणपति जी Ganesh) को दूर्वा अर्पित करें


भगवान गणेश बुद्धि के दाता हैं और शुभकर्ता हैं। गणपति को हरे रंग की दूब बहुत पसंद है। यदि आपके जीवन में कुछ भी शुभ नहीं हो पा रहा है तो बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूब या दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपका बुध प्रबल होगा और खुशियां दरवाजे पर आने लगेंगी। हर बुधवार को 21 दूर्वा चढ़ाने से परिणाम अच्छे मिलते हैं।

भगवान गणेश Ganesh) को सिंदूर लगाएं


भगवान गणेश Ganesh) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सिंदूर भी लगाएं। सिंदूर लगाने से गणपित भगवान प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने के बाद अपने माथे में भी सिंदूर लगा लें। भगवान गणेश को सिंदूर लगाने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को सिंदूर लगा सकते हैं।

गाय को घास खिलाएं


बुधवार के दिन गाय को घास खिलाएं। अगर संभव हो तो साल या महीने के किसी एक बुधवार को अपने वजन के बराबर घास या चारा खरीदें और इसे किसी गौशाला में दान कर दें। इसके अलावा बुधवार के दिन गणपति को सिंदूर जरूर चढ़ाएं।

मोदक का प्रसाद


भगवान गणेश Ganesh) को मोदक यानि लड्डू अतिप्रिय हैं और इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं ऐसा करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

कोडियों का उपाय


बुधवार के दिन 7 साबुत कौड़ियां लें। कौड़ियां बाजार में पूजन सामग्री की दुकानों पर आसानी से मिल जाती हैं। इसके साथ ही एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें और दोनों को एक हरे कपड़े में बांधकर चुपचाप किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख आएं। लेकिन ध्यान रखें कि इस संबंध में किसी को कुछ न बताएं और पूरी आस्था रखें। यह उपाय आपको आर्थि‍क लाभ के साथ उन्नति भी देगा।

श्री गणेश बीज मंत्र का जाप


श्री गणेश बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः, गणेश जी के इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या नित्यप्रति भी इस मंत्र का जितना संभव हो सके जप अवश्य करना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…