24 घण्टे ऑनलाइन

करियर में नहीं मिल मनचाही तरक्की, तो धारण करें ये रत्न

रत्न शास्त्र के अनुसार, सही रत्न (Gemstone) धारण करने से करियर व आर्थिक जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। रत्न हमेशा कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धारण किए जाते हैं। सही तरीके से रत्न धारण करने पर आप सकारात्मक…

24GhanteOnline
April 11, 2025
2 min read

रत्न शास्त्र के अनुसार, सही रत्न (Gemstone) धारण करने से करियर व आर्थिक जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। रत्न हमेशा कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धारण किए जाते हैं। सही तरीके से रत्न धारण करने पर आप सकारात्मक परिणाम पा सकते हैं। रत्न विद्या के मुताबिक, कुछ रत्नों को धारण करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ करियर में तरक्की व सफलता भी हासिल हो सकती है।

करियर में तरक्की पाने के लिए धारण करें ये 4 रत्न (Gemstone) 


पन्ना: करियर में तरक्की पाने के लिए आप पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए भी पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।

टाइगर रत्न: करियर में तरक्की पाने के लिए आप टाइगर रत्न धारण कर सकते हैं। यह रत्न पीले और काले रंग की धारियों की तरह दिखता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

ग्रीन जेड: करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। स्टूडेंट्स के लिए यह रत्न बेहद शुभ माना गया है। यह स्टोन गुड लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ाता है। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

नीलम: करियर में तरक्की पाने के लिए आप नीलम धारण कर सकते हैं। नीले रंग का नीलम शनि का रत्न माना जाता है। हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसे जीवन में ज्यादा दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।