24 घण्टे ऑनलाइन

ऐश्वर्य, शोहरत पाने के लिए धारण करें ये रत्न

रत्न शास्त्र में कई रत्नों (Gemstone) का जिक्र किया गया है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुसार सही रत्न धारण करने से जीवन की मुसीबतों को कम किया जा सकत है। कुछ रत्न बेहद शुभ माने जाते हैं, सूट कर जाएं तो काफी लाभ देते…

24GhanteOnline
June 2, 2026
2 min read

रत्न शास्त्र में कई रत्नों (Gemstone) का जिक्र किया गया है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुसार सही रत्न धारण करने से जीवन की मुसीबतों को कम किया जा सकत है। कुछ रत्न बेहद शुभ माने जाते हैं, सूट कर जाएं तो काफी लाभ देते हैं-

जीवन में सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न (Gemstone) 


हीरा

हीरा रत्न शुक्र ग्रह से संबंधित है, जो ऐश्वर्य, सुंदरता, शोहरत और रोमांस के कारक माने जाते हैं। हीरा धारण करने से शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। हीरा आपको सूट कर जाए तो सुख-संपदा भी बनी रहती है।

ग्रीन जेड

जीवन में सफलता पाने और अपने निर्णय लेने की क्षमता को सुधारना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह स्टोन लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही क्रिएटिविटी भी बढ़ाता है।

गार्नेट

रत्न शास्त्र के अनुसार, जीवन में सफलता पाने व कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होने पर लाल रंग का गार्नेट धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को रविवार के दिन अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

नीलम

नीले रंग का नीलम रत्न शनि का रत्न माना जाता है। वहीं, हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम सूट कर जाए तो जीवन में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।

सिट्रीन स्टोन

सिट्रीन स्टोन को द लक मर्चेंट स्टोन के नाम से भी जाना जाता है। ये रत्न दिखने में पीले या सुनहरे रंग का होता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

पुखराज

पीले रंग का पुखराज बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। इसे धारण करने से धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होने लगती हैं। वहीं, पुखराज को तर्जनी उंगली में धारण किया जा सकता है। माना जाता है पुखराज धारण करने से जीवन में सफलता पाने के साथ गुरु ग्रह को मजबूत भी किया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।