24 घण्टे ऑनलाइन

इन रत्नों को धारण करने से धन आगमन के बनेंगे नए रास्ते

रत्न ज्योतिष के अनुसार, ऐसे कई रत्न उपलब्ध हैं, जिसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इन रत्नों (Gemstone) को धारण करने से धन आगमन के नए स्त्रोत बनते हैं और घर में धन,वैभव और…

24GhanteOnline
March 20, 2026
2 min read

रत्न ज्योतिष के अनुसार, ऐसे कई रत्न उपलब्ध हैं, जिसे धारण करने से व्यक्ति को आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि इन रत्नों (Gemstone) को धारण करने से धन आगमन के नए स्त्रोत बनते हैं और घर में धन,वैभव और सुख-समृद्धि का वास होता है। जीवन के कई पहलुओं में सुधार लाने के लिए यह रत्न बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यह रत्न धन, सुख-संपन्नता को आकर्षित करते हैं और इस रत्न को पहनने से कार्यों में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। हालांकि, कोई भी रत्न धारण करने से पहले ज्योतिषीय सलाह जरूर लें और रत्नों को धारण करने के लिए नियमों का पालन जरूर करें। आइए जानते हैं कि धन लाभ के लिए कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए?

सिट्रीन : सभी रत्नों में धन लाभ के लिए सिट्रीन रत्न को पहनना लाभकारी माना गया है। यह रत्न सुनहरे रंग का होता है। कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से सुख-समृद्धि और सफलता आती है। ज्योतिष के अनुसार, यह रत्न व्यक्ति को आर्थिक लाभ के मौके प्रदान करता है।

ग्रीन जेड: धन, सुख-सौभाग्य की प्राप्ति के लिए ग्रीन जेड रत्न को धारण करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से आय के नए साधन बनते हैं। धन का आवक बढ़ता है। इसे आप ज्वेलरी के रूप में भी पहन सकते है।

पाइराइट : रत्न ज्योतिषमें पाइराइट रत्न को धन आकर्षित करने वाला रत्न माना गया है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख-संपन्नता का वास होता है।

ग्रीन एवेंच्यूरीन : ग्रीन एवेंच्यूरीन स्टोन को अवसर प्रदान करने वाला रत्न कहा गया है। कहा जाता है कि यह रत्न व्यक्ति का सौभाग्य बढ़ाता है। इस धारण करने से व्यापार में तरक्की के कई अवस प्राप्त हो सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत या महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने में यह मददगार साबित होता है।

टाइगर आई स्टोन : टाइगर-आई गोल्डन ब्राउन रंग का होता है। नौकरी-कारोबार में तरक्की दिलाने के लिए यह रत्न लाभकारी माना जाता है।मान्यता है कि यह रत्न आर्थिक दिक्कतों को दूर करता है। आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करता है और धन लाभ के नए मौके दिलाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।