24 घण्टे ऑनलाइन

करियर में सफलता पाने के लिए धारण करें ये रत्न, खुल जाएंगे उन्नति के रास्ते

रत्न शास्त्र में लव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में आ रही समस्या के लिए ज्योतिष सलाह लेकर कुछ रत्नों (Gems) को धारण करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे जातक के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं और जीवन में…

24GhanteOnline
November 21, 2025
2 min read

रत्न शास्त्र में लव, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में आ रही समस्या के लिए ज्योतिष सलाह लेकर कुछ रत्नों (Gems) को धारण करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इससे जातक के सभी दुख-कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। रत्न ज्योतिष में करियर की बाधाओं को दूर करने और कामयाबी हासिल करने के लिए भी कुछ रत्न चमत्कारी माने गए हैं।

मान्यता है कि इससे करियर में उन्नति के कई मौके मिलते है। लक्ष्यों को हाासिल करने के लिए मोटिवेशन मिलता है। सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट मिलता है और हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होते हैं। आइए जानते हैं करियर में उन्नति पाने के लिए किन रत्नों (Gems) को धारण करना चाहिए?

सिट्रीन-


रत्न ज्योतिष में सिट्रीन को सफलता का रत्न माना गया है क्योंकि यह रत्न (Gems) धन, सुख-समृद्धि को आकर्षित कर सकता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी में वद्धि होती है। यह व्यापार में नए डिसीजन लेने में मदद करता है या करियर में बदलाव लाने में हेल्प करता है। इस रत्न को पहनने से नकरात्मक ऊर्जा भी कम होती है।

ग्रीन एवेंट्यूरिन-


इसे सुख-समृद्धि का स्टोन माना गया है। मान्यता है कि जीवन में धन या सफलता आकर्षित करने के लिए इस रत्न को पहना जा सकता है। यह सौभाग्य बढ़ाता है और करियर की बाधाएं दूर करने में मदद करता है। कहा जाता है कि इस रत्न को पहनने से व्यक्ति पॉजिटिविटी पर ज्यादा फोकस करता है। चुनौतियों से घबराता नहीं है।

टाईगर आई स्टोन-


टाईगर आई स्टोन बेहद प्रभावशाली रत्न है। इससे पहनने से बहुत जल्द रिजल्ट मिलते हैं। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अगर आप करियर में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं या बड़े फैसले लेने चाहते हैं, तो यह रत्न बुद्धिमानी से निर्णय लेने में आपकी मदद कर सकता है। मानसिक स्पष्टता के लिए यह रत्न लाभकारी माना जाता है।

ब्लैक टूमलाइन-


सफलता को आकर्षित करने के लिए ब्लैक टूमलाइन स्टोन धारण करना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से कार्यस्थल पर नेगेटिव एनर्जी जैसे तनाव, प्रतिकूल परिस्थिति और वाद-विवाद की समस्या कम होती है। मन सकारात्मक रहता है। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को पार करने में मदद मिलती है। यह अपने लक्ष्यों पर फोकस करने में भी लाभकारी साबित होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।