24 घण्टे ऑनलाइन

मन को शांत रखते ये रत्न, धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मिलती है मदद

रत्नशास्त्र में कई रत्नों (Gems) का वर्णन है, जो न केवल ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं बल्कि आपकी पर्सनल व प्रफेशन लाइफ के लिए लाभदायक भी साबित होते हैं। कई बार तनाव, क्लेश या प्रेशर के चलते मन में अशान्ति,…

24GhanteOnline
June 18, 2026
2 min read

रत्नशास्त्र में कई रत्नों (Gems) का वर्णन है, जो न केवल ग्रहों की स्थिति को मजबूत करते हैं बल्कि आपकी पर्सनल व प्रफेशन लाइफ के लिए लाभदायक भी साबित होते हैं। कई बार तनाव, क्लेश या प्रेशर के चलते मन में अशान्ति, चिड़चिड़ापन, गुस्सा व ओवरथिंकिंग बनी रहती है। रत्नशास्त्र के अनुसार, कुछ रत्नों को धारण करने से आप अपने मन को शांत रख सकते हैं।

मन को शांत करने के लिए धारण करें ये रत्न (Gems) 


मोती: मन को शांत करने के लिए मोती का रत्न धारण करें। सफेद रंग का मोती बहुत ही प्रभावशाली रत्न माना जाता है। इसे धारण करने से मानसिक शांति मिलती है। मोती को सबसे चोटी उंगली में धारण किया जा सकता है। माना जाता है मोती धारण करने से चंद्र ग्रह को मजबूत किया जा सकता है।

मूनस्टोन: मन को शांत करने के लिए मूनस्टोन धारण कर सकते हैं। ये रत्न दिखने में ट्रांसपेरेंट या सफेद रंग का होता है, जिसकी चमक नीली या दुधिया रंग की होती है। इस रत्न की मदद से कलह-क्लेश कम करने व शांति बनाए रखने में मदद मिलती है। इस रत्न को धारण करने से निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होता है।

लेपिडोलाइट: मन को शांत करने के लिए लेपिडोलाइट धारण कर सकते हैं। ये रत्न दिखने में लैवेंडर (हल्का बैंगनी) रंग का होता है। लेपिडोलाइट धारण करने से तनाव कम करने व दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है।

ब्लू लेस अगेट: मन को शांत करने के लिए ब्लू लेस अगेट धारण कर सकते हैं। इस रत्न को धारण करने से दिमाग को शांत रखने व भावनाओं को संतुलित करने में मदद मिलती है। इसे धारण करने से एंग्जाइटी कम करने में भी मदद मिलती है।

Tags:gems

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।