24 घण्टे ऑनलाइन

रक्षाबंधन पर दिखेंगी सुपर स्टाइलिश, पहनें ऐसी आउटफिट

राखी का त्योहार (Raksha Bandhan) कल मनाया जाएगा। इस त्योहार के लिए महिलाओं की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। अपने भाई को कैसी राखी पहनानी है ये तो आपने अब सोच ही लिया होगे लेकिन क्या राखी के लिए आपने अपनी…

24GhanteOnline
August 8, 2025
2 min read

राखी का त्योहार (Raksha Bandhan) कल मनाया जाएगा। इस त्योहार के लिए महिलाओं की तैयारी कई दिनों पहले से शुरू हो जाती है। अपने भाई को कैसी राखी पहनानी है ये तो आपने अब सोच ही लिया होगे लेकिन क्या राखी के लिए आपने अपनी आउटफिट डिसायड की है? रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर बहनों में होड़ रहती है कि कौन सबसे ज्यादा सुंदर और स्टाइलिश कपड़ों को कैरी करेगा। अगर आपने अभी तक नहीं सोचा है कि आप किस तरह से खुद को स्टाइल करेंगी तो यहां देखिए कुछ बेहतरीन आउटफिट आइडियाज।

1) कॉर्सेट- अगर राखी (Raksha Bandhan) पर आप स्टाइलिश और यूनिक दिखना चाहती हैं तो कॉर्सेट कैरी कर सकती हैं। इन दिनों कॉर्सेट अलग-अलग डिजाइन में आ रहे हैं। आप अपनी पसंद के पैटर्न को चुनकर इसे स्टाइल कर सकती हैं।

2) शरारा- शरारा भी एक ट्रेंडी आउटफिट है, हालांकि आप शरारा के साथ लॉन्ग कुर्ता पहनने से बचें। इसके साथ शॉर्ट कुर्ता स्टाइल करें। ये कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा।

3) क्रॉप टॉप विद स्कर्ट- स्ट्रैप वाला क्रॉप टॉप दिखने में काफी अच्छा लगता है। इसके साथ आप स्कर्ट कैरी कर सकती हैंं। राखी के लिए आप ट्रेडिशनल स्टाइल वाले क्रॉप टॉप को खरीदें।

4) प्लाजो सूट- सिंपल कपड़ों को पहनकर भी आप स्टाइलिश दिख सकती हैं। प्लाजो सूट में आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे। जैसे आलिया कट कुर्ता के साथ प्लाजो अच्छा लगता है। वहीं नायरा कट वाले कुर्ते भी इन दिनों फैशन में हैं।

5) साड़ी- साड़ी एवरग्रीन है। अलग-अलग पैटर्न में आने वाली साड़ियां स्टाइलिश दिखती हैं। आप प्लेन साड़ी संग वी नेक ब्लाउज को स्टाइल करें और फिर देखें कैसे हर कोई आपके लुक की तारीफ करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।