नवरात्रि के 9 दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, मां दुर्गा पूरी करेगी हर मनोकामना
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का उत्सव पूरे देश में जमकर धूम मची है। नवरात्रि का समापन 02 अक्टूबर 2025को होगा। इन 9 दिनों के दौरान लोग खूब सज-धज कर मां दुर्गा की पूजा-आरती करते हैं। नवरात्रि का हर दिन मां के एक…
शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri) का उत्सव पूरे देश में जमकर धूम मची है। नवरात्रि का समापन 02 अक्टूबर 2025को होगा। इन 9 दिनों के दौरान लोग खूब सज-धज कर मां दुर्गा की पूजा-आरती करते हैं। नवरात्रि का हर दिन मां के एक रूप को समर्पित होता है।
नवरात्रि (Navratri) के ये 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं साथ ही इन 9 दिनों में 9 अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने का भी बड़ा महत्व है। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
नवरात्रि (Navratri) के किस दिन कौन सा रंग पहनें-
पहला दिन: माता शैलपुत्री को समर्पित है नवरात्रि का पहला दिन। इस दिन जीवन में खुशियां और उत्साह लाने के लिए पीला रंग पहनें।
दूसरा दिन: माता ब्रह्मचारिणी को समर्पित है नवरात्रि का दूसरा दिन। जीवन में तरक्की के लिए इस दिन हरा रंग पहनें।
तीसरा दिन: माता चंद्रघंटा को समर्पित है नवरात्रि का तीसरा दिन। बुराइयां या बुरी आदतें खत्म करने और जीवन में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए इस दिन भूरे या ग्रे रंग के कपड़े पहनें।
चौथा दिन: माता कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन। माता कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए इस दिन आप नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते है। इससे जीवन में प्रसन्न्ता, खुशी और सकारात्मकता बढ़ेगी।
पांचवा दिन: माता स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्रि का पांचवा दिन। माता स्कंदमाता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन सफेद रंग पहनें। यह जीवन में सुख, शांति, एकाग्रता और सकारात्मकता बढ़ाएगा।
छठा दिन: माता कात्यायनी को समर्पित है नवरात्रि के छठवां दिन। माता कात्यायनी को युद्ध की देवी माना गया है। माता के इसी रूप ने दैत्य महिषासुर का वध किया था। जीत और पराक्रम के लिए इस दिन आप लाल रंग धारण कर सकते है।
सातवां दिन: माता कालरात्रि को समर्पित है नवरात्रि के सांतवा दिन। माता का यह रूप राक्षसों का नाश करने वाला है। जीवन से भय या डर को दूर करने के लिए इस दिन नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
आठवां दिन: माता महागौरी को समर्पित है नवरात्रि का आठवां दिन। जीवन के सारे कष्ट दूर करने और इसे बेहतर बनाने के लिए इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहने।
नौवां दिन: माता सिद्धिदात्री को समर्पित है नवरात्रि का आखिरी नौवां दिन। इस दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करें। यह आपकी महत्वाकांक्षाएं पूरी करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
