24 घण्टे ऑनलाइन

इस छल्ले से होगा अपार धन लाभ, जानें इसको धारण करने का तरीका

भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत और परिश्रम करता है, लेकिन कई बार हमारे द्वारा किया गया परिश्रम हमें फल नहीं देता. कई बार हमें लगता है, कि हमारा भाग्य साथ नहीं दे रहा. चांदी का छल्ला (Silver Ring)…

24GhanteOnline
September 25, 2025
3 min read

भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के लिए हर व्यक्ति कड़ी मेहनत और परिश्रम करता है, लेकिन कई बार हमारे द्वारा किया गया परिश्रम हमें फल नहीं देता. कई बार हमें लगता है, कि हमारा भाग्य साथ नहीं दे रहा. चांदी का छल्ला (Silver Ring) आपकी परेशानियों को हल कर सकता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अलग-अलग धातुओं और रत्नों से जुड़ी अंगूठियां हमारे जीवन में अनेकों प्रकार से प्रभाव डालती हैं. ज्योतिष शास्त्र में इन धातुओं और रत्नों का नाता नौ ग्रहों के साथ बताया जाता है. चांदी का छल्ला भी इन्हीं महत्वपूर्ण धातुओं में से एक है. दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्डया बता रहे हैं, चांदी का छल्ला  (Silver Ring) पहनने के फायदे.

-शुक्र और चंद्रमा से है चांदी के छल्‍ले  (Silver Ring) का संबंध


सोने चांदी के आभूषण महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं. ज्योतिष शास्त्र मानता है, कि सोने चांदी से बने यह आभूषण कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों पर भी असर डालते हैं. सोने का संबंध गुरु ग्रह से है. तो चांदी का संबंध शुक्र और चंद्रमा के साथ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार चांदी भगवान शिव के नेत्रों से उत्पन्न हुई है, इसलिए जहां चांदी होती है, वहां धन वैभव और संपन्नता आती है. इसके अलावा कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों को चांदी का छल्ला धारण करना बहुत लाभप्रद होता है.

-इस तरह धारण करें चांदी का छल्ला  (Silver Ring)


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी का छल्ला धारण करने के लिए इसे बिना जोड़ का बनवाना चाहिए. चांदी के छल्ले को अंगूठे में धारण किया जा सकता है. महिलाओं को इसे बाएं हाथ में और पुरुषों को दाएं हाथ में धारण करना शुभ होता है. मान्यता है कि चांदी का छल्ला चंद्रमा का कारक है. इसे धारण करने से सूर्य और शनि की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है. साथ ही इससे भाग्य भी मजबूत होता है.

इसके अलावा चांदी का छल्ला (Silver Ring) धारण करने से राहु ग्रह दोष से भी मुक्ति मिलती है, और मन शांत रहता है. चांदी का छल्ला कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए धारण करना अत्यंत शुभ माना जाता है. वृषभ और तुला राशि के जातक भी चांदी का छल्ला धारण कर सकते हैं. इसके अलावा मेष सिंह और धनु राशि के जातकों को गलती से भी चांदी का छल्ला धारण नहीं करना चाहिए.

-चांदी का छल्‍ला  (Silver Ring) पहनने का लाभ


चांदी का छल्ला (Silver Ring) पहनने से शुक्र और चंद्रमा दोनों ही शुभ परिणाम देते हैं. मन और मस्तिष्क शांत रहता है. क्रोध पर नियंत्रण आता है, साथ ही धन और सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है. शरीर में वात, कफ और पित्त जैसी समस्याओं का संतुलन बना रहता है. यदि आप हाथों में चांदी की अंगूठी नहीं पहन पा रहे हैं. तो चांदी की चेन भी अभिमंत्रित करके पहनी जा सकती है. ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…