24 घण्टे ऑनलाइन

अब खामेनेई को मारेंगे..., अस्पताल पर हमले से बौखलाएं इजराइल ने किया ऐलान

मध्य इजराइल (Israel) के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है। कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे। कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

24GhanteOnline
June 19, 2025
2 min read

मध्य इजराइल (Israel) के बीर्शेबा अस्पताल पर ईरानी हमले के बाद रक्षा मंत्री कैट्ज ने बड़ा ऐलान किया है। कैट्ज ने कहा है कि अब ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मारेंगे। कैट्ज का यह बयान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बदला लेने की कसम खाने के कुछ ही देर बाद आया है।

द जेरूसलेम पोस्ट के मुताबिक इजराइल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा है कि अस्पताल पर हमले के लिए सीधे तौर पर खामेनेई जिम्मेदार है, इसलिए हम अब सीधे उसे टारगेट करेंगे। यह एक युद्ध अपराध है, जिसकी सजा खामेनेई को मिलेगी।

खामेनेई की सत्ता को हिला देंगे- इजराइल (Israel) 


इजराइल (Israel) के रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से ईरान हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है, उससे यह तय हो गया है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है। हम अब नए तरीके से ईरान पर हमला करने जा रहे हैं।

कैट्ज ने आगे कहा कि हम अली खामेनेई की सल्तनत को हिला देंगे। चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। हम इजराइल पर सभी संभावित हमले को खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री के बयान से ठीक पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी किया था और कहा था कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

6 गंभीर रूप से घायल, अस्पताल ध्वस्त


तेहरान पर हो रहे हमले के विरोध में ईरान ने गुरुवार को इजराइल के एक अस्पताल पर हमला कर दिया। इजराइली अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 20 से ज्यादा लोग आंशिक रूप से घायल हैं।

ईरान के इस हमले में अस्पताल पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। ईरान का कहना है कि यह अस्पताल इजराइल डिफेंस फोर्स के कमांड एरिया में है, जिसके कारण इस पर अटैक किया गया है।

बंकर में परिवार के साथ छिपे खामेनेई


ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक इजराइली हमले को देखते हुए अली खामेनेई अपने पूरे परिवार के साथ तेहरान के लाविजान बंकर में छिप गए हैं। यह बंकर न्यूक्लियर साइट के पास ही है। बंकर के पास ईरान आर्मी का मुख्यालय भी है।

खामेनेई ईरान के सुप्रीम लीडर हैं और सेना की कमान उन्हीं के पास है। बुधवार को इजराइल हमले के विरोध में खामेनेई ने बयान जारी किया था। खामेनेई का कहना था कि हम अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करने वाले हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।