नौकरी के बहाने वॉर्ड बॉय की अश्लील मांग—महिला से बोला, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ’
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक वॉर्ड बॉय (Ward Boy) ने महिला को अस्पताल में नौकरी दिलाने के लिए उसके सामने अश्लील शर्त रखी और साथ ही, 40 हजार रुपये की डिमांड की। वॉर्ड बॉय ने स्वास्थ्य विभाग में महिला को ‘वार्ड आया‘ की…
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक वॉर्ड बॉय (Ward Boy) ने महिला को अस्पताल में नौकरी दिलाने के लिए उसके सामने अश्लील शर्त रखी और साथ ही, 40 हजार रुपये की डिमांड की। वॉर्ड बॉय ने स्वास्थ्य विभाग में महिला को ‘वार्ड आया‘ की नौकरी दिलाने के लिए पैसे मांगे और उसके साथ अवैध संबंध बनाने के लिए कहा, जिसके बाद महिला ने वॉर्ड बॉय की शिकायत पुलिस में कर दी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, धमतरी पुलिस के मुताबिक आदिवासी महिला ने सिटी कोतवाली थाने में एक आवेदन 11 सितंबर को दिया। उसने आवेदन में बताया कि स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में वार्ड आया पद के लिए उसने आवेदन फॉर्म भरा था। इसके बाद 14 सितंबर को जीवन दीप समिति के राहुल इलमकर नाम के वार्ड बॉय (Ward Boy) का फोन महिला के पास आया। उसने महिला को मिलने के लिए बुलाया।
इसके बाद जब महिला अगले दिन कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने महिला से वार्ड आया की नौकरी के लिए 30 से 40 हजार रुपये की डिमांड की। इसके साथ ही महिला से उसके साथ संबंध बनाने के लिए भी कहा। वॉर्ड बॉय (Ward Boy) राहुल ने कहा, ‘मेरे साथ संबंध बनाओ, नौकरी मिल जाएगी।’ हालांकि, महिला ने वॉर्ड बॉय की बात नहीं मानी और विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके साथ ही उसने 10 सितंबर को भी जिला अस्पताल परिसर में महिला के साथ अश्लील हरकतें की थीं।
इस मामले को लेकर महिला ने धमतरी एसपी से शिकायत की। इसके बाद थाना सिटी कोतवाली को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए, जिस पर थाना सिटी कोतवाली में पीड़ित महिला की शिकायत की जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल पर निरीक्षण किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिर आरोपी से पूछताछ की गई।
आरोपी का मोबाईल फोन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल इलमकर धमतरी के रामपुर वार्ड में रहता है और स्वास्थ्य विभाग में जीवन दीप समिति में वार्ड बॉय(Ward Boy) के पद पर पदस्थ है। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
