24 घण्टे ऑनलाइन

25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, 315 बोर का तमंचा बरामद

मेरठ। जिले के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में घायल हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई में जब…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

मेरठ। जिले के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी और कुख्यात बदमाश पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में घायल हो गया। उसने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद सुरक्षा और जवाबी कार्रवाई में जब पुलिस ने फायरिंग की तो उसके बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, देर रात थाना परीक्षितगढ़ पुलिस टीम अहमदपुरी पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका और पीछे मुड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने के इरादे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शहजाद के रूप में हुई है, जो मेरठ के थाना किठौर के गांव राधना का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और 1500 रुपये नकद बरामद किए गए। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीएचसी परीक्षितगढ़ भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक शहजाद थाना परीक्षितगढ़ में दर्ज भैंस चोरी के मामले में फरार चल था।

शहजाद पर मामला 8 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें वादी ने घेर में बंधी भैंस चोरी होने की शिकायत दी थी। जांच के दौरान इस वारदात में शहजाद समेत कुल सात अभियुक्तों के नाम सामने आए थे। इनमें से चार अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर भैंस और कटिया बरामद की जा चुकी थी, जबकि शहजाद फरार चल रहा था।

शहजाद पर 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शहजाद के खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना किठौर और अन्य थानों में दर्ज कई संगीन मामलों में वांछित रहा है। पूरी कार्रवाई थाना परीक्षितगढ़ पुलिस टीम की ओर से गई। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ अभिजीत कुमार ने जानकारी दी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें